फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four smugglers arrested with crores of drugs in kanpur

कानपुर: करोड़ों के ड्रग्स संग चार तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार

Thu, 20 Aug 2020 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with crores of drugs in kanpur
करोड़ों के ड्रग्स संग चार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में काकादेव के विजय नगर में चल रहे मादक पदार्थों के धंधे का खुलासा हुआ है। सीओ सीसामऊ ने तीन थानों की फोर्स संग छापा मारकर चार तस्करों को मादक पदार्थों की पैकिंग करते गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरगना फरार हो गया।
विज्ञापन


छापे में काकादेव पुलिस को साथ नहीं लिया गया। पुलिस ने 11 लाख 15 हजार 665 रुपये नगद, 27.50 किलो गांजा, तीन किलो चरस, 700 ग्राम स्मैक, छह नशीले इंजेक्शन, 130 टेबलेट डायजापाम, नौ मोबाइल, एक स्कूटी व एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन


बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुडवर्क में शामिल पुलिस कर्मियों को डीआईजी ने 25 हजार का इनाम दिया है। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि बजरिया पुलिस ने बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान रामबाग चौराहे से स्कूटी सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों ने विजय नगर के अंबेडरनगर निवासी सुशील शर्मा उर्फ बच्चा से चरस खरीदने की बात कबूली। इसके बाद एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बजरिया, सीसामऊ और चमनगंज थाने की फोर्स संग सुशील उर्फ बच्चा के घर देर रात छापा मारा।

बच्चा के घर में ड्रग्स की पैकिंग करते अर्मापुर निवासी निसार अहमद व फजलगंज निवासी गोलू बाघमार को दबोच लिया। सरगना सुशील शर्मा उर्फ बच्चा फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि बच्चा बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी करता है।


पूरे शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई व पैकिंग के लिए कई युवकों को रखा है। उसके खिलाफ काकादेव, सीसामऊ, गोविंदनगर, बाबूपुरवा, नजीराबाद, किदवईनगर, फजलगंज व चिनहट (लखनऊ) में 39 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए तस्करों को जेल भेजने के साथ ही सरगना की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed