फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four railway employee died during repairing railway track in hardoi

यूपी: रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे 4 गैंगमैन ट्रेन से कटे, कर्मचारियों की दर्दनाक मौत से हाहाकार

Mon, 05 Nov 2018 01:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Nov 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Four railway employee died during repairing railway track in hardoi
डेमो पिक

यूपी के हरदोई जनपद के संडीला और उमरताली रेल परिपथ के बीच ट्रेन से कटकर 4 गैंगमैन की मौत हो गई। यह हादसा समय हुआ जब गैंगमैन पटरी पर काम कर रहे थे। इस घटना के बाद से रेलवे में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर 12 के आसपास की है। चारो गैंगमैन संडीला-उमरताली रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई। इस घटना के बाद से रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे पुलिस और जांच दल पहुुंच चुका है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम लगभग सात बजे मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम शरद श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस भी गए। उनके साथ सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर विपुल गोयल, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर सेकेंड अनुराग कुमार, सीनियर डिवीजनल इंजीनियर संदीप भी मौके पर पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
ये टीम करेगी जांच  
एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम में सीनियर डिवीजनल इंजीनियर अनुराग कुमार, सीनियर डिवीजनल सेफ्टी ऑफिसर तायल और सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जितेंद्र शामिल हैं।  
 
एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना पर रही अफरा-तफरी  
घटना के बाद एक कर्मचारी के लापता होने की जानकारी पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक इसको लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। बाद में मेट पंकज ने बताया कि सिर्फ 13 लोग ही मौके पर थे। कोई भी लापता नहीं है।


तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस
मृतक रामस्वरूप में भाई राम भरोसे लाल ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संडीला थाने में उन्होंने रेलपथ निरीक्षक, सहायक मंडल अभियंता प्रथम और सीनियर सेक्शन इंजीनियर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। बताते चलें कि दर्ज मुकदमे में केवल पदनाम इस्तेमाल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed