{"_id":"61ee369ffe246f14a55ec8f2","slug":"four-patients-of-corona-level-three-in-hailet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हैलट में कोरोना लेवल थ्री के चार रोगी भर्ती, एक वेंटिलेटर पर और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हैलट में कोरोना लेवल थ्री के चार रोगी भर्ती, एक वेंटिलेटर पर और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर
Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
सार
कानपुर में काेरोना वायरस ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। लेवल थ्री वायरल संक्रमण वाले रोगी आना शुरू हो गए हैं। एक रोगी वेंटिलेटर पर है और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। गंभीर कोरोना रोगियों की संख्या हैलट में बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के लेवल थ्री वायरल संक्रमण वाले रोगी आना शुरू हो गए हैं। हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड हॉस्पिटल में लेवल थ्री श्रेणी के चार रोगी भर्ती हैं। इनमें एक रोगी वेंटिलेटर पर है और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर।
गंभीर कोरोना रोगियों की संख्या हैलट में बढ़ती जा रही है। मैटरनिटी विंग में अब कोरोना के 32 रोगी हो गए हैं। इसके अलावा दो रोगी कांशीराम अस्पताल में हैं। निजी नर्सिंगहोमों में भर्ती रोगियो के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर हैलट रेफर किया जा रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल रोगियों की स्थिति नियंत्रण में है। गंभीर रोगियों को रेमडेसिविर के इंजेक्शन भी दिए जा रहे हैं। इन कोरोना संक्रमित रोगियों में एक रोगी को ब्लैक फंगस भी है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि रोगियों के लिए दवा की पूरी व्यवस्था है।