फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four pairs of trains to come on Chhath Puja

छठ पूजा पर आने के लिए चार जोड़ी ट्रेनें: त्योहारों में भीड़ के मद्देनजर रेलवे लगातार चला रहा है स्पेशल ट्रेनें

Fri, 05 Nov 2021 12:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

दिवाली की छुट्टियां मनाने घर गए यात्रियों को वापसी में कोई दिक्कत न हो इसकाे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।

विज्ञापन
Four pairs of trains to come on Chhath Puja
ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने दिवाली मनाकर वापसी करने के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। ज्यादातर ट्रेनें छठ पूजा के मद्देनजर चलाई गई हैं। इन स्पेशल ट्रेनों का किराया भी नियमित चलने वाली ट्रेनों से डेढ़ गुना ज्यादा है। इसके एवज में यात्रियों को सीटें मिल जाएंगी। आम तौर पर यात्री दलालों से महंगा टिकट खरीदते हैं, इस लिए रेलवे ने महंगा टिकट देकर सीटें देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी किया गया है।
विज्ञापन


ये है ट्रेनों का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 05401 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच, 12 और 19 नवंबर को तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की शाम सात बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए रात 2:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और भरवासुमेरपुर, बांदा, चित्रकूट, जबलपुर, नासिक, कल्याण होते हुए दूसरे दिन सुबह चार बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 05402 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से सात, 14 और 21 नवंबर दिन रविवार को दोपहर 1:15 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन शनिवार की शाम 4:55 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 12.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ट्रेन संख्या 05301 गोरखपुर वलसाड त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पांच और 12 नवंबर को दो फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार की सुबह पांच बजे चलकर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा होते हुए दोपहर 12:15 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से कन्नौज, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:10 बजे वलसाड पहुंचेगी। 

 

- ट्रेन संख्या 05302 वलसाड से छह और 13 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर 2:20 बजे चलकर निर्धारित रूट से होते हुए दूसरे दिन दोपहर 1:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रात आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 09425 अहमदाबाद बरौनी सुपरफास्ट विशेष ट्रेन सात और 14 नवंबर को चलाई जाएगी। यह ट्रेन अहमदाबाद से रविवार की दोपहर 3:25 बजे चलकर गोधरा, रतलाम, भरतपुर, मथुरा, कासगंज होते हुए दोपहर 12:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से एशबाग, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए मंगलवार की सुबह पांच बजे बरौनी पहुंचेगी।

- ट्रेेन संख्या 09426 बरौनी से नौ और 16 नवंबर दिन मंगलवार की शाम 5:45 बजे चलकर बुधवार की सुबह 9:55 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार की सुबह दस बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 01263 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोरखपुर विशेष ट्रेन छह नवंबर को चलेगी। एलटीटी से ट्रेन शनिवार की रात 10 बजे चलकर सोमवार की रात 12:35 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

- ट्रेन संख्या 01264 गोरखपुर से सोमवार की सुबह 8:15 बजे चलकर दोपहर 3:05 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed