फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four pairs of trains including Bhopal-Etawah fair were gifted

Kanpur News: भोपाल-इटावा मेला समेत चार जोड़ी ट्रेनों की मिली सौगात

Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains including Bhopal-Etawah fair were gifted
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने इटावा जंक्शन को चार जोड़ी ट्रेनों की सौगात दी है। इसमें भोपाल-इटावा व गोविंदपुरी- अलीगढ़ फास्ट मेमू को अप-डाउन में चलाने का निर्णय लिया है। दो दिन पहले जिले में आए निर्माणाधीन अमृत स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम से लोगों ने इटावा-भोपाल ट्रेन संचालित किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 01601/01602 भोपाल-इटावा तथा इटावा-भोपाल अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन को 30 मार्च से 12 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन भोपाल से सुबह चार बजकर 50 मिनट पर चलेगी। विशेष मेला ट्रेन
विज्ञापन

विदिशा, गंज बासौदा, मंडी बामौरा, बीना, मुंगावली, अशोक नगर, गुना ,बदरवास, कोलारस, शिवपुरी, मोहाना, घाटीगांव, पनिहार, ग्वालियर
, शनिचरा, मालनपुर, जांवल, सोनी, भिंड होते हुए इटावा पांच बजकर 40 मिनट पर चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04189/04190 गोविंदपुरी- अलीगढ़ फास्ट मेमू तथा अलीगढ़ फास्ट मेमू-गोविंदपुरी (अनारक्षित) को 29 मार्च से 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। यह ट्रेन सिर्फ रविवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन सात गोविंदपुरी से सात बजकर 20 मिनट पर चलेगी। यहां से पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद,भरथना होते हुए यह ट्रेन इटावा नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, बारहन, हाथरस होते हुए दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर अलीगढ़ पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्री आसानी से भोपाल पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed