फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four more corona infected found in Unnao

उन्नाव में चार और कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 07 Jun 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Four more corona infected found in Unnao
Four more corona infected found in Unnao - फोटो : SHUKLGANJ
शुक्लागंज(उन्नाव)। शनिवार को गंगाघाट क्षेत्र के कंचन नगर और आदर्श नगर में चार और कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इन चार लोगों में दो युवती, एक युवक व एक किशोर शामिल हैं। ये सभी आदर्श नगर में मिले कोरोना संक्रमित मां-बेटे के संपर्क में रहे हैं। सभी को बिछिया स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्लागंज के कंचन नगर-बी हनुमान मंदिर वाली गली में दो और आदर्श नगर पशु चिकित्सालय वाली गली में दो लोगाें की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को चार जून को नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को बिछिया स्थित कोविड अस्पताल में भेजा गया। तीन जून को आदर्श नगर निवासी मां-बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हीं के परिवार के अन्य सदस्यों और इनसे मिलने वालों में 28 लोगाें की सैंपलिंग की गई। इसमें चार केस पॉजिटिव निकले। कंचन नगर में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती व 15 वर्षीय किशोर संक्रमित मिले हैं, जोकि बहन-भाई है। आदर्श नगर में रहने वाले 32 वर्षीय युवक व पड़ोस में रहने वाली 28 वर्षीय युवती शामिल हैं। युवक यहीं पर पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव महिला का छोटा बेटा है।
विज्ञापन

कंचन नगर के पांच सौ मीटर के दायरे को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। करीब दस हजार की आबादी होम क्वारंटीन रहेगी। नगर पालिका गंगाघाट ने क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर उसे सील कर दिया है। शनिवार पालिका ईओ सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि दो कोरोना पॉजिटिव केस आदर्श नगर हॉटस्पॉट में मिले हैं। जबकि, दो कंचन नगर बी में, यह क्षेत्र नया हॉटस्पॉट होगा। बताया कि कंचन नगर-बी हनुमान मंदिर वाली को गाइड लाइन के अनुसार पांच सौ मीटर का क्षेत्र बांस बल्ली लगाकर सील किया गया है। नए हॉटस्पॉट जोन में चूना छिड़काव के साथ सैनिटाइजिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। हॉटस्पॉट क्षेत्र में वार्ड-11 व वार्ड संख्या-4 आ रहा है। दोनों वार्डों में दस हजार की आबादी व दो हजार मकान है। राजधानी मार्ग आदर्श नगर छोर वाली सड़क को सील करने का क्षेत्र बढ़ाया गया है। कंचन नगर मोड़ से लेकर अंबिकापुरम मोड़ तक बल्लियां लगाकर राजधानी मार्ग को जोड़ने वाली सड़क को बल्लियां लगाकर सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉटस्पॉट के दायरे में करीब बीस से अधिक मोहल्ले शामिल हैं। इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया गया है। मोहल्ला आदर्श नगर, जगनीखेड़ा, गांधीा नगर, सर्वोदय नगर, सुभाष नगर, आनंद नगर, भीम नगर, चंपापुरवा, मिश्रा कालोनी, मिश्रा कालोनी पक्का घाट, राजीव नगर, कर्बला, हुसैन नगर, मनसुखखेड़ा, कंचन नगर-ए व बी, आंशिक अंबिकापुरम समेत बीस से अधिक मोहल्ले शामिल किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed