{"_id":"6285078a1be3bd27a815b40a","slug":"four-miscreants-were-shot-in-the-encounter-12-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, 12 गिरफ्तार, घायल दो बदमाशों पर 25-25 हजार था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुठभेड़ में चार बदमाशों को लगी गोली, 12 गिरफ्तार, घायल दो बदमाशों पर 25-25 हजार था इनाम
Wed, 18 May 2022 08:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 May 2022 08:27 PM IST
सार
12 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने दो बदमाशों हिरावन खरवार और हरीओम सोनी से बदौसा थाने में पूछताछ की तो पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे गिरोह के 12 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। नौ बदमाश बिहार और तीन मिर्जापुर के हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस ने दो बदमाशों हिरावन खरवार और हरीओम सोनी से बदौसा थाने में पूछताछ की तो पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। इसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत एसओजी, बिसंडा व गिरवां थानों पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया।
इसी के तहत बुधवार को बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव की सड़क पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। यहां दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। छह को दबोच लिया गया। दो बदमाश भाग निकले। इसी के बाद पुलिस अन्य बदमाशों के लिए कांबिंग कर रही थी तभी बिसंडा थाना क्षेत्र के ही कछिया गांव मोड़ के पास भाग निकले दोनों बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया।

Trending Videos
जवाबी फायरिंग में इन दोनों के पैर में भी पुलिस की गोली लगी। चारों घायलों समेत कुल 12 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, रायबरेली, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी और उन्नाव आदि कई जिलों में चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है।
बदमाशों के पास से चार तमंचे, पांच कटार और 10 मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल चोरी के बताए गए हैं। पुलिस टीम में बिसंडा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, गिरवां थाना निरीक्षक मनोज शुक्ला, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक चंदेल, बिलगांव चौकी प्रभारी संदीप पटेल सहित एसओजी के जवान शामिल रहे।

पकड़े गए बदमाश
गिरफ्तार बदमाशों में मिर्जापुर के फुलवारी का अविनाश खरवार मास्टर माइंड बताया गया है। बिहार के भभुवा से बाहुबली उर्फ प्रमोद खरवार, बिहार के आसनसोल से देवराज खरवार और मिर्जापुर के चुनार से अखिलेश उर्फ साहिल खरवार गोली से घायल हुए हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार बदमाशों में बिहार के रोहतास निवासी हिरावन खरवार, हरीओम सोनी, रंजीत खरवार व पिस्टल उर्फ संदेश खरवार, मिर्जापुर के चुनार के आलोक खरवार, बिहार के आसनसोल के गुलाब खरवार, अरविंद खरवार और बिहार के बिहियाआरा निवासी उपेंद्र खरवार शामिल हैं। अविनाश और बाहुबली पर 25-25 हजार का इनाम है।