फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four miscreants entered the ANM hostel in Etawah, molested and assaulted the trainees

UP News: एएनएम हॉस्टल में घुसे चार बदमाश, प्रशिक्षार्थियों से छेड़छाड़ और मारपीट, एक का गला दबाकर छीना मोबाइल

Tue, 31 Jan 2023 10:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 31 Jan 2023 10:23 PM IST
सार

एएनएम हॉस्टल में देर रात चार बदमाश घुस आए। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से छेड़छाड़ कर मारपीट की। वहीं, एक प्रशिक्षार्थी का गला दबाया और मोबाइल लेकर भाग गए। छात्राओं ने एसएसपी से शिकायत की है। इस पर महिला एसआई को जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Four miscreants entered the ANM hostel in Etawah, molested and assaulted the trainees
हॉस्टल में जांच करतीं महिला सब इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल में सोमवार रात करीब दो बजे चार बदमाश घुस गए। एएनएम प्रशिक्षार्थियों से छेड़छाड़ व मारपीट की। एक एएनएम का गला दबाने का प्रयास किया। मोबाइल छीनकर धमकी देकर भाग गए।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह सहमीं प्रशिक्षार्थियों ने एसएसपी कार्यालय जाकर घटना की जानकारी दी। महिला एसआई ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के समय हॉस्टल में 20 एएनएम थीं। एक एएनएम ने बताया कि रात करीब दो बजे चार बदमाश हॉस्टल में गार्ड न होने की वजह से अंदर घुस आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने कमरे में घुसकर हाथापाई और छेड़छाड़ की। कुछ कमरों के दरवाजे बंद कर दिए। छात्राओं के शोर मचाने पर बदमाश बाथरूम की खिड़की तोड़कर भाग गए। एएनएम ने बताया कि पूरी रात दहशत में काटने के बाद सुबह जानकारी सीएमओ डॉ. गीताराम को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने एसएसपी से की शिकायत
इसके बाद वह एसएसपी संजय कुमार वर्मा से मिलीं। उन्होंने महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति के साथ तीन पुलिस कर्मियों को हॉस्टल भेजा। सब इंस्पेक्टर ने छात्राओं से बात कर जांच की। दिबियापुर की एक प्रशिक्षार्थी ने बताया कि बदमाश उसका फोन ले गए हैं।

एएनएम व उनके परिजनों से मिलेंगे सीएमओ
वहीं सीएमओ डॉ. गीताराम का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। गार्ड की व्यवस्था कर देंगे। कर्मचारी देर शाम तक आते-जाते रहते हैं। एएनएम व उनके परिजनों से भी मिलेंगे। साथ ही, पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। हॉस्टल के स्टॉफ को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed