{"_id":"60aac3938ebc3e317507a968","slug":"four-men-accused-of-misconduct-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एक हिरासत में, पुलिस को संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, एक हिरासत में, पुलिस को संदेह
Mon, 24 May 2021 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज
अमर उजाला नेटवर्क, गुरसहायगंज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 May 2021 02:35 AM IST
सार
- कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि दिन में हुई घटना संदिग्ध लगती है
- मामला मकान खाली कराने का है
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : istock
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप 4 लोगों पर लगाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। विवाहिता ने बताया कि मेरा विवाह कस्बा समधन के एक मोहल्ला में हुआ है। रविवार को मैं अपने मायके से ससुराल जा रही थी। बाईपास पर एक परिचित ई रिक्शा चालक ने रिक्शा पर बिठा लिया।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि ई रिक्शा चालक उसे बाईपास स्थित एक दुकान पर ले गया जहां उसने उसे बांधकर डाल दिया। इसके बाद अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे हुई इस घटना की जानकारी रात में उसने पति के साथ कोतवाली आकर पुलिस को दी। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। महिला की निशानदेही पर ई रिक्शा चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि दिन में हुई घटना संदिग्ध लगती है। मामला मकान खाली कराने का है। महिला एक मकान में किराए पर रह रही थी जिसको कुछ दिन पूर्व मकान मालिक ने खाली करा लिया था। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, पुलिस छानबीन कर रही है।