Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four lakh people have not done eKYC, time till January 10 after this ration cards will be cancelled

Etawah: चार लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, 10 जनवरी तक का समय…इसके बाद काटे जाएंगे राशन कार्ड

Thu, 02 Jan 2025 04:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jan 2025 04:26 PM IST
सार

Etawah News: विभाग का दावा है कि यदि निर्धारित समय के अंदर लाभार्थियों की ओर से ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है तो उन्हें नई साल से मुफ्त राशन योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। इस संबंध में सभी राशन डीलरों को लाभार्थियों की सूची मुहैया कराई गई है।

विज्ञापन
Four lakh people have not done eKYC, time till January 10 after this ration cards will be cancelled
कस्बा निवाड़ीकला में राशन की दुकान पर ई-केवाईसी करवाते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के तहत कोटे की दुकानों से मुफ्त खाद्यान्न हासिल कर रहे करीब चार लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। ऐसे लोगों का नाम राशन कार्ड से कट सकता है। इससे उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा। जिला पूर्ति विभाग ने ई-केवाईसी कराने के लिए 10 जनवरी तक का समय दिया है।

विज्ञापन

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के अंतर्गत तीन नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों सहित 692 ग्रामों में 11 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए गए हैं। जनपद में 4,16,819 हजार राशन कार्ड के लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे लोगों को विभाग की ओर से अब 10 जनवरी तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

11,90, 912 लाभार्थी लेते हैं राशन का लाभ
विभाग का दावा है कि यदि निर्धारित समय के अंदर लाभार्थियों की ओर से ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है तो उन्हें नई साल से मुफ्त राशन योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। इस संबंध में सभी राशन डीलरों को लाभार्थियों की सूची मुहैया कराई गई है। जनपद में 11,90, 912 लाभार्थी राशन का लाभ लेते हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 10,48,911 व अन्त्योदय के 1,42,001 उपभोक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन

राशन व्यवस्था से रहना पड़ सकता है वंचित
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों को शासन से मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ लेना है तो उन्हें केवाईसी करानी होगी। अभी तक जिले के 65 फीसदी यानी 7,74,092 उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी करवाई है। बचे हुए 4,16,820 उपभोक्ता बिना ई-केवाईसी के राशन ले रहे हैं। अब नई साल से ऐसे उपभोक्ताओं को राशन व्यवस्था से वंचित रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

राशन कार्ड का प्रकार       राशनकार्ड        उपभोक्ता
पात्र गृहस्थी                       2,46,809         10,48,911
अन्त्योदय                          46,073            1,42,001

ई-केवाईसी से वंचित लाभार्थियों की सूची जिले के सभी राशन डीलरों को सौंपी गई है। निर्देशित किया गया है कि समय से सभी की ई-केवाईसी कराएं। अन्यथा की स्थिति में उन्हें मुफ्त राशन योजना से अगले माह से वंचित होना पड़ सकता है।  -सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed