{"_id":"607880398ebc3ed83026da30","slug":"four-killed-by-corona-125-infected-kanpur-news-knp623682710","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से चार की मौत, 125 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से चार की मौत, 125 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ़ोटो संख्या 23- भरथना में अंत्येष्टि स्थल पर पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस से शव को उतारते परिजन। संवाद
चार की मौत, 125 संक्रमित
पीपीई किट पहनकर चार-चार परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/भरथना। जिले में कोरोना से गुरुवार को चार बुजुर्गों की मौत हो गई और सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ नेत्र रोग चिकित्सक समेत 125 नए संक्रमित मिले और 23 ठीक भी हुए। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 6737 पहुंच गई है। इसमें 5821 ठीक हुए हैं और 113 की मौत हो चुकी है। 803 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। संक्रमित मिलने का आंकड़ा लगातार तीसरे दिन 100 से अधिक रहा। मंगलवार को 104 और बुधवार को 139 संक्रमित मिले थे।
कोरोना से मृतक चार बुजुर्गों का सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज चल रहा था। शहर के हर्ष नगर की 94 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव वृद्धा का सांस लेने की तकलीफ पर 12 अप्रैल को सैफई के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। भरथना के मोहल्ला टीला खुशहालपुर निवासी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग और मोहल्ला मोतीगंज निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बुधवार देर रात दम तोड़ा। एंबुलेंस से दोनों शव मोहल्ला सती मंदिर स्थित अंत्येष्ठि स्थल लाए गए। लेखपाल संजय कुमार और पालिककर्मी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया की देखरेख में मृतकों के चार-चार परिजनों को पीपीई किट पहनाकर कोविड गाइड लाइन के दहा संस्कार कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग 11 अप्रैल और महिला की रिपोर्ट नौ अप्रैल को पॉजिटव आई थी।
इनसेट
कहां-कहां मिले संक्रमित
सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना पॉजिटिव नेत्र चिकित्सक शहर में पुरानी दीवानी के पास रहते हैं। बीएसए कार्यालय में कर्मचारी भी पॉजिटिव मिला है। सबसे ज्यादा छह संक्रमित गांधी नगर में मिले हैं। फ्रेंड्स कालोनी में पांच, गीन्जा, सैफई, नुमाइश चौराहा में चार-चार, पालीखुर्द, अशोक नगर, कटरा पुख्ता, नई मंडी गुरुकृपा, हविलिया चंद्रपुर इकदिल, अड्डा रामनगर में तीन-तीन, रेल मंडी, करमगंज, पक्का तालाब, लॉयन सफारी, गाड़ीपुरा, सिविल लाइन, प्रोफेसर कालोनी, करनपुरा, विकास कालोनी, पैरामेडिकल सैफई, इंजीनियरिंग कालेज, सैफई में दो-दो और अन्य स्थानों पर एक-एक संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में दिल्ली के तीन, भिंड के पोरसा निवासी दो और कानपुर का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
2286 लोगों की हुई जांच
गुरुवार को 2286 लोगों की जांच की गई। इसमें 1486 लोगों की जांच एंटीजन किट और 800 की आरटीपीसीआर से की गई। जिले में अब तक 4 लाख 82 हजार 133 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है।
350 बेड कोविड अस्पताल तैयार
जिले में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से सक्रिय केसों की संख्या 803 हो चुकी है।हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने ग्राम कांधनी स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को कोविड अस्पताल के रूप में अधिग्रहित किया गया है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया विद्यालय में 350 बेड का अस्पताल बनाया गया है। ऑक्सीजन तैयार है।