फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four KDA officials and employees were called for statements.

Kanpur News: केडीए के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया

Sat, 20 Sep 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Four KDA officials and employees were called for statements.
कानपुर। अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ शिकायतों की जांच कर रही एसआईटी ने केडीए सचिव को पत्र भेजकर चार अधिकारियों और कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया है। यह कार्यवाही अधिवक्ता सौरभ भदौरिया की शिकायत पर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसआईटी और अन्य अधिकारियों को अलिखेश दुबे और उससे जुड़े लोगों की शिकायत करने पर केडीए के कुछ अफसर उनका ब्रह्मनगर स्थित पैतृक मकान गिराना चाहते हैं। उन्होंने केडीए और एसआईटी के अफसरों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से की शिकायत में कहा कि सरकारी और वक्फ की जमीनों में कब्जा करने का खेल चल रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की, जिसकी जांच प्रचलित है। अखिलेश दुबे और उसके सफेदपोश साथी भी शामिल हैं। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ कुछ केडीए कर्मी भी मिले हुए हैं। उन्होंने जब से शिकायतों की हैं, तब से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। एक दिन केडीए के कुछ अधिकारी उनके ब्रह्मनगर स्थित पैतृक मकान की वीडियोग्राफी कराने लगे। उनके भाई ने पूछा तो उनमें से एक अधिकारी ने अखिलेश दुबे के खिलाफ दी गई शिकायत वापस लेने की धमकी दी। कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो मकान जमीनदोज करा दिया जाएगा। अधिवक्ता की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच एसआईटी को दे दी गई। एसआईटी ने केडीए सचिव को पत्र भेजकर चार अधिकारियों व कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया है। इसमें जोन एक व चार के पूर्व अभियंता और जोन एक के प्रभारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed