फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four jawans including Major injured in road accident

कानपुर देहात: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई जिप्सी, मेजर समेत चार जवान घायल

Thu, 08 Oct 2020 08:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Oct 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Four jawans including Major injured in road accident
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर के पास गुरुवार की दोपहर कानपुर-इटावा हाईवे किनारे खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से सेना की जिप्सी कार टकरा गई। कार सवार मेजर समेत चार जवान घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन व एसडीएम जिला अस्पताल पहुंच गए। उनकी देखरेख में जवानों का इलाज कराया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल सेना की एंबलुेंस से सेवन एयर फोर्स हास्पिटल कानपुर चले गए। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के आठ जवान दो जिप्सी कार से रांची (झारखंड) से मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरियापुर के पास पहुंचते हाईवे पर खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली से एक जिप्सी टकरा गई। जिप्सी चालक आकाश व उसमें सवार जवान शेख वसीउर्ररहमान, अबू सैय्यद व मेजर डॉ. रवि घायल हो गए।

मेजर ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। जानकारी पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम आनंद कुमार सिंह पहुंचे। अफसरों ने सीएमएस डॉ. वीपी सिंह से जवानों के उपचार के बावत जानकारी ली।

कानपुर से सेना की एंबुलेंस बुलाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेना की एबुलेंस से सेवन एयर फोर्स हास्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया। जवानों को अस्पताल पहुुंचाने वाले पुलिस कर्मियों ने बताया कि हाईवे किनारे मौरंग फैली थी इससे सेना के जवानों की जिप्सी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई थी।

एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जवानों को कानपुर भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर व जिप्सी को कोतवाली में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed