{"_id":"5e94a4cf8ebc3e77b31a56fe","slug":"four-jamati-s-joined-the-tabligi-jamaat-were-quarantined","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात में शामिल हुए चार जमातियों को कराया गया क्वारंटीन, आठ संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात में शामिल हुए चार जमातियों को कराया गया क्वारंटीन, आठ संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे
Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
तब्लीगी जमात के लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में तब्दीली जमात में शामिल होकर लौटे मुख्यालय के तीन व सुमेरपुर के बरुआ गांव निवासी एक जमाती को छानी सीएचसी ले जाया गया। जहां सभी को क्वारंटीन कराने के साथ सैंपल जांच के लिए झांसी भेजा गया है।
सदर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली कि सुमेरपुर के बरुआ गांव में फेेरी लगाने वाला एक व्यक्ति काफी दिनों से नजर नहीं आ रहा है। उन्हें शंका है यह निजामुद्दीन की जमात में शामिल होने गया था।
इस पर सुमेरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव को निर्देशित किया गया। पुलिस ने बरुआ गांव के खेतों में रह रहे उक्त व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। जिस पर उसने बताया कि निजामुद्दीन मरकज की सभा में गया था। मगर होली के पहले वह लौट आया था।

बताया उसके साथ शहर के कजियाना निवासी दो व चौरादेवी निवासी एक व्यक्ति सभा में गए थे। उन्हें भी कोतवाल श्यामप्रताप पटेल ने घरों से पकड़कर ले गए। कोतवाल ने बताया सभी को छानी गांव की सीएचसी में क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना महामारी को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए झांसी भेजे हैं। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
जिला अस्पताल में बाहरी प्रांतों से आए लोगों के संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। सोमवार को आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजा है। रविवार को जिला अस्पताल में 97 व्यक्तियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया है।