{"_id":"5ddcd5d58ebc3e54e765c2ca","slug":"four-hours-jaam-by-truck-overturning-on-highway-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसी भरा ट्रक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पलटा, चालक व क्लीनर बाल-बाल बचे, चार घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसी भरा ट्रक लखनऊ-कानपुर हाईवे पर पलटा, चालक व क्लीनर बाल-बाल बचे, चार घंटे लगा रहा जाम
Tue, 26 Nov 2019 04:33 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Nov 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के दही चौकी के समीप मंगलवार सुबह भूसी से भरा ट्रक पलटने से हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रक को हाईवे से हटाने और जाम खुलवाने में पुलिस को करीब 4 घंटे लग गए।
मंगलवार सुबह भूसी से भरा ट्रक लखनऊ से कानपुर जा रहा था। सुबह छह बजे करीब कोहरे में ट्रक चालक को झपकी आ जाने से बेकाबू हो दही चौकी के पास पलट गया। भूसी सड़क पर बिखरने से जाम लग गया।
जल्दी निकलने की कोशिश में दूसरे छोर पर वाहनों के जाने से हाईवे के दोनों छोर पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया। इस दैरान लगभग चार घंटे जाम लगा रहा। मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक व भूसी को हटाकर जाम खुलवाया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए।