फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four friends drowned while bathing at Parmat Ghat, two died

कानपुर: परमट घाट पर नहाते वक्त चार दोस्त डूबे, दो की मौत, तीन घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Tue, 26 Apr 2022 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Apr 2022 08:16 PM IST
सार

कानपुर में परमट घाट पर नहाने गए चार दोस्त डूब गए। जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि दो बाहर निकल आए। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Four friends drowned while bathing at Parmat Ghat, two died
अभिषेक सोनी व अभिषेक सिंह उर्फ रिषभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में परमट घाट पर मंगलवार दोपहर चार दोस्त नहाते वक्त डूब गए। दो खुद ही तैर कर बाहर निकल आए जबकि दो की मौत हो गई। करीब तीन घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजन बेसुध हैं।

विज्ञापन


बारादेवी निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रिषभ (20), अभिषेक सोनी (22) अपने दोस्तों भरत व संदीप के साथ दोपहर करीब तीन बजे परमट घाट पर पहुंचे थे। चारों एक नाव पर सवार होकर बीच गंगा में पहुंचे और एक-एक कर सभी ने छलांग लगा दी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि अभिषेक सिंह व अभिषेक सोनी तैरना नहीं जानते थे। वह दोनों डूबने लगे। शुरुआत में भरत व संदीप ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहे। जिसके बाद वह दोनों बाहर आ गए। मगर अभिषेक सोनी व अभिषेक सिंह डूब गए। गोताखोरों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर दोनों शव बरामद किए। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

डूबता देख भाग निकले नाविक, नहीं की किसी ने मदद 
चारों दोस्त नाव से बीच गंगा में पहुंचे थे। अन्य कई नाविक वहां पर मौजूद थे। जब अभिषेक सिंह व अभिषेक सोनी डूबने लगे तो ये नाविक उनको बचाने के बजाए वहां से भाग निकले। जब पुलिस पहुंची तो कोई भी नाविक मौजूद नहीं था। जिस तरह से नाविक लोगों को गंगा की सैर कराते हैं वह अवैध है। पुलिस अब इन पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

थानेदार ने नहीं छोड़ी कोई कसर 
सूचना पर सबसे पहले ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची। थानेदार धनंजय सिंह ने बगैर किसी देरी के तत्काल स्टीमर मंगवाया। गोताखोर के पहुंचने से पहले ही वह खुद उनकी तलाश में जुट गए। एक शव वह व उनकी टीम ने खोज निकाला। उसके बाद गोताखोर आए और दूसरा शव बरामद किया।

सहम गए दोस्त, बोल तक नहीं पाए 
हादसे की वजह से संदीप और भरत सहम गए। उनसे बातचीत करने का प्रयास किया गया तो काफी देर तक वह कुछ बोल नहीं सके। दो दोस्तों की जान चली जाने की वजह से वह सदमे में थे। बाद में उन्होंने बताया कि गंगा नहाने का प्लान बनाया था। इसलिए सभी एक साथ पहुंचे थे। पता नहीं था ऐसा हो जाएगा।

आखिर क्या जरूरत थी नहाने की....
अभिषेक सिंह के पिता धर्मेंद्र कुमार व अभिषेक सोनी के पिता राजेश सोनी समेत अन्य परिवार वाले मौके पर पहुंचे। हर तरफ चीख-पुकार और चीत्कार मची हुई थी। सभी बार-बार यही कह रहे थे कि आखिर गंगा में जाकर नहाने की क्या जरूरत थी। वह भी बीच गंगा में। सभी अफसोस व गम में डूबे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed