{"_id":"6226f4acfd0e0f418872ea7c","slug":"four-died-in-kanpur-road-accident-2-saved-including-car-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिधनू सड़क हादसे में चार ने गवाई जान, ...और इस तरह से बच गई कार मालिक समेत 2 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिधनू सड़क हादसे में चार ने गवाई जान, ...और इस तरह से बच गई कार मालिक समेत 2 की जान
Tue, 08 Mar 2022 11:46 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:46 AM IST
सार
बिधनू-घाटमपुर हाईवे पर हुए हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत ही हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को हैलट में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मंजीत और शिवम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बिधनू-घाटमपुर हाईवे पर कनौडिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात सामने से रहे ट्रक की कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत ही हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को हैलट में भर्ती किया गया है। 8 दोस्त एक साथ पार्टी करने गए थे। मौके से चले जाने के कारण दो दोस्तों की जान बच गई।
देर रात करीब 11 बजे शिवराजपुर के आठ युवक दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार से रमईपुर में एक वलीमा (रिसेप्शन) में शामिल होने गए थे। यहां दो युवकों को उतारने के बाद किसी काम से घाटमपुर की ओर बढ़ गए।
तभी मटियारा गांव के पास सामने से आ रहे कुम्हड़ा लदे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज के साथ कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर खंती में चला गया। चार युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
...और इस तरह से बच गई थी कार मालिक समेत 2 की जान
कार मालिक शिवराजपुर निवासी मंजीत कुमार के अनुसार अवनीश पाल का रमईपुर में उसके दोस्त रियाज के यहां निमंत्रण था। उसी के साथ में सभी 8 दोस्त पार्टी इंजॉय करने शिवराजपुर से आए थे। सभी वलीमा में खाना खाने के बाद अवनीश ने मंजीत से कार से कुछ सामान लेकर आने की बात बोल कर चाभी ले ली। इसके बाद अवनीश अपने 5 अन्य दोस्तों समेत कार लेकर घटमपुर की तरफ निकल गया, जहां रास्ते में हादसा हो गया। इस तरह से मंजीत और शिवम की जान बच गई। दोनों ने थाने पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताई।