फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Four died due to drowning in different areas, the condition of the relatives was crying, know how the accident

Chitrakoot: अलग-अलग क्षेत्रों में डूबने से चार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानिए कैसे हुआ हादसा

Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

Chitrakoot Crime: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार की डूबने से मौत हो गई। इनमें दो चचेरी बहनें और दो युवक शामिल हैं। वहीं, एक को ग्रामीणों ने बचा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Four died due to drowning in different areas, the condition of the relatives was crying, know how the accident
ग्रामीणों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोलमजरा गांव के बाहर अमरूद तोड़ने के बाद चेकडैम में नहाते समय दो चचेरी बहन की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य को दो बालकों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। दोनों बहने कक्षा दो में पढ़ती थीं।

विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के ओसरी नाला में बने चेकडैम के पास गुरुवार की शाम को कोलमजरा गांव के अंजनी (8) पुत्री धर्मेन्द्र, राधा (8) पुत्री विनोद, रीनू उर्फ रेनू (12) पुत्री सुरेश, अभिलाष (12) पुत्र विनोद, रोहित (8) पुत्र रामजी, डोडे (12) पुत्र अशोक कोल अमरूद तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच सभी चेकडैम में नहाने के लिए पहुंचे गए। जहां डोडे और अभिलाष नहाकर बाहर निकले और देखा कि अंजनी, राधा, रीनू, रोहित डूब रहे हैं। इस पर अभिलाष व डोडे उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदकर राधा और रोहित को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अंजनी और रीनू उर्फ रेनू डूब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बालिकाओं की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया
दौड़कर गांव जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। आनन फानन नाला के पास जाकर ग्रामीणों ने दोनों को तलाश कर बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।  रक्षाबंधन त्योहार के पहले दो बालिकाओं की मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

दो ममेरे भाई नहर में डूबे एक की मौत
भरतकूप थाना क्षेत्र मऊ ब गांव के पास नहर में दो ममेरे भाई डूब गए। यह देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरे को नहीं बचा पाए। एक घंटे बाद ग्रामीण उसका शव बाहर निकाल पाए। मृतक हमीरपुर का निवासी था, जो ननिहाल आया था।

नहर में बैठकर स्नान करने लगा
हमीरपुर के मुडेरा गांव के सोनू (20) पुत्र यशवंत सिंह मामा के यहां भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ ब गांव पांच दिन पहले आया था। गुरुवार को मामा के बेटे बउवा पुत्र सतेंद्र के साथ बरुआ नाले के समीप भैंस चराने गया था। शाम को सोनू वहां नहाने के लिए आ गया और नहर में बैठकर स्नान करने लगा।

अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए गांव
इस दौरान सोनू डूबने लगा। यह देख बउवा ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूब गया। चीख-पुकार सुन ग्रामीण आए और बउवा को बाहर निकाल लिया। सोनू को काफी देर बाद तलाश कर बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव गांव ले गए।

फूल तोड़ते समय तालाब में उतरे व्यापारी की मौत
पहाड़ी थाना क्षेत्र में तालाब में फूल तोड़ते समय फूल व्यापारी गहरे पानी में चला गया। जानकारी होते ही अन्य व्यापारी साथी व कुछ गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरु की। लगभग आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कानपुर के थाना बिधनू का निवासी था।

मिर्गी रोग होने के चलते बेहोश होकर गिरा
अच्छे किस्म के फूल को तोड़ने के लिए रामबाबू तालाब के बीच में चला गया और मिर्गी रोग होने के चलते बेहोश होकर गिर गया। जब बदलू व अमर ने देखा कि रामबाबू नजर नहीं आ रहा तो तलाश शुरू की। प्रधान प्रतिनिधि शिवगोपाल को इसकी जानकारी दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार नागर पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गोताखोरों की मदद से रामबाबू को तालाब से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के साथी बदलू व अमर ने बताया कि उसे मिर्गी की बीमारी के चलते कभी कभार चक्कर आते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed