{"_id":"67356132706f1e008b0df199","slug":"four-day-old-dead-body-of-a-female-bank-manager-found-in-flat-at-kanpur-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन माह पहले तलाक... अब बंद फ्लैट में ऐसे हाल में मिली बैंक की मैनेजर; पड़ोसी ने आखिरी बार देखा था यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन माह पहले तलाक... अब बंद फ्लैट में ऐसे हाल में मिली बैंक की मैनेजर; पड़ोसी ने आखिरी बार देखा था यहां
Thu, 14 Nov 2024 09:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:08 AM IST
सार
कानपुर में बंद फ्लैट में महिला बैंक मैनेजर को ऐसे हाल में देखकर होश उड़ गए। महिला बैंक मैनेजर कल्याणपुर के गूबा गार्डन के पास स्थित आनंद अपार्टमेंट में अकेले रहती थी। वह फर्रुखाबाद की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में तैनात थीं।
विज्ञापन
bank manager dead body
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की मैनेजर मेधा नायक (32) का शव बुधवार को कानपुर के कल्याणपुर के गूबा गार्डन के नजदीक स्थित आनंद अपार्टमेंट के एक फ्लैट के बेडरूम के फर्श पर पड़ा मिला।
चार दिन से बेटी से बात न होने पर एसबीआई मुंबई में तैनात आगरा के सिकंदरा निवासी पिता रामजी लाल नायक ने पुराना शिवली रोड निवासी रिश्तेदार नीतू को बेटी के घर भेजा तो मेधा की मौत की जानकारी मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव की स्थिति को देखकर अधिकारियों ने दो से तीन दिन पहले मौत की आशंका जताई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मेधा अपार्टमेंट में अकेले रहती थीं। तीन महीने पहले झांसी में रेलवे में तैनात शिवदत्त से तलाक हो चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद से वह अकेले रह रही थीं। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से कम करती थीं बात
फर्रुखाबाद में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की मैनेजर रहीं मेधा करीब छह महीने पहले कन्नौज से फर्रुखाबाद स्थानांतरित होने के बाद कल्याणपुर क्षेत्र के आनंद अपार्टमेंट में रहने आईं थी। पड़ोसियों के अनुसार वह लोगों से कम बात करती थी।

पड़ोसी ने आखिरी बार लिफ्ट में जाते देखा था मेधा को
आखिरी बार उन्हें पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने सोमवार शाम करीब छह बजे लिफ्ट के जरिये अपने फ्लैट की ओर जाते देखा था। हालांकि इसके बाद न तो उनका किसी से संपर्क हुआ, न ही किसी ने उन्हें फ्लैट में आते-जाते देखा।

पुराना शिवली रोड निवासी रिश्ते की ननद नीतू जब मेधा के पिता रामजी लाल नायक के कहने पर अपार्टमेंट पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटकाने पर नहीं खुला तो सिक्योरिटी की मदद से सीसीटीवी कैमरे चेक कराए।
फुटेज में भी न दिखने पर अनहोनी की आशंका के चलते सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दरवाजा खुलवाया तो बदबू आने लगी। अंदर दाखिल हुए तो बेडरूम में मेधा फर्श पर गिरी दिखी। आसपास खून फैला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को वहां पर सिगरेट व शराब की बोतल भी शव के पास पड़ी मिली। फिलहाल पुलिस मौत की वजह नहीं बता सकी है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।