{"_id":"68acb0b4b470a5d91d05a3da","slug":"four-d-theater-and-restaurant-of-safari-closed-for-lack-of-budget-etawa-news-c-216-1-etw1002-129909-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बजट के अभाव में बंद पड़ा सफारी का फोर डी थियेटर और रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बजट के अभाव में बंद पड़ा सफारी का फोर डी थियेटर और रेस्टोरेंट
विज्ञापन
इटावा। बजट के अभाव में सफारी का बंद पड़ा फोर डी थियेटर और रेस्टोरेंट शुरू नहीं हो पा रहा है। सफारी प्रबंधन इन दोनों के संचालन के लिए बजट मांग के लिए जल्द पत्राचार करने वाला है।
सफारी की शुभारंभ 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। उस समय भविष्य के लिए उन्होंने एक 80 करोड़ रुपये का सफारी के नाम पर बजट जारी करके उसकी एफडी करा दी थी। 2017 में सपा सत्ता से बाहर हो गई थी। 2019 से सफारी का संचालन कोरोना की वजह से प्रभावित रहा। 2021-22 से सफारी के संचालन को लेकर फिर से तेजी आई, लेकिन इसके लिए कोई अलग से बजट नहीं मिला। सफारी का संचालन 80 करोड़ रुपये से मिलने वाले ब्याज और पर्यटकों से आने वाली आय से किया जा रहा है। यही वजह है कि पुरानी बंद पड़े प्रोजेक्टों को सफारी शुरू नहीं कर पा रहा है। सफारी के शुभारंभ के समय सफारी परिसर में एक फोर डी थियेटर का निर्माण कराया गया था, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों से जुड़ी फिल्में दिखाकर आकर्षित किया जा सके। उसी समय थियेटर के पास एक रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया गया था। दोनों शुभारंभ के समय चले तो उसके बाद उनका संचालन नहीं हो सका। अब सफारी प्रशासन का दावा है कि इसके संचालन के लिए अलग से बजट की आवश्यकता जो अभी नहीं मिल पा रहा है।