{"_id":"67d1e756ae9b6fd53109821e","slug":"four-control-rooms-created-for-monitoring-holika-dahan-and-taraweeh-in-mosques-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1035120-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह के चलते निगरानी के लिए बनाए चार कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह के चलते निगरानी के लिए बनाए चार कंट्रोल रूम
विज्ञापन
कानपुर। 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह का कार्यक्रम एक साथ होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। त्योहार में किसी तरह की खलल न हो, इसके लिए चार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
कोतवाली, आई ट्रिपल सी नगर निगम, रावतपुर और बाबूपुरवा में कंट्रोलरूम बनाएं गए हैं। जलकल, स्वास्थ्य, केस्को, आबकारी, पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के एक-एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। यह अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। रावतपुर रामलला मंदिर से जुलूस के साथ अन्य शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं।
साथ ही माहे रमजान भी है। 13 मार्च को होलिका दहन के दिन जुलूस भी निकाला जाएगा। 250 ऐसी मस्जिद हैं, जहां तरावीह पढ़ी जाएगी। वहीं, 100 मस्जिद ऐसी हैं, जिनके पास होलिका दहन कार्यक्रम होगा। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसडीएम और एडीएम को नोडल अधिकारी बनाया है। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। होली के त्योहार पर सभी अधिकारी अपने-अपने कंट्रोल रूम में रहेंगे।