फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four buses started running from Akbarpur City Bus Stand for Kanpur-Lucknow

Kanpur News: अकबरपुर सिटी बस स्टैंड से कानपुर-लखनऊ के लिए चलने लगीं चार बसें

Wed, 17 Sep 2025 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four buses started running from Akbarpur City Bus Stand for Kanpur-Lucknow
कानपुर देहात। अकबरपुर में डेढ़ करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुए सिटी बस स्टैंड से परिवहन निगम अलग अलग रूटाें के लिए 14 बसें संचालित करेगा। इनमें से चार बसाें का संचालन शुरू करा दिया गया है। यह बसें कानपुर से होते हुए लखनऊ तक अलग अलग समय पर चलेंगी।
विज्ञापन

अकबरपुर में बस अड्डा बनने के बाद से रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठ रही थी। इधर, 23 जून को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस अड्डा का लोकार्पण किया तो बसे चलाने का आश्वासन मिला। मगर बसों का संचालन नहीं हो सका। अब जाकर परिवहन निगम ने 14 बसे संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

माती डिपो को हाल ही में शासन से 10 नई बसें मिली हैं। इनको भी अकबरपुर बस स्टैंड से गुजारा जाएगा। यह बसें, कानपुर, लखनऊ, इटावा, आगरा के रूट पर चलेंगी। जबकि डिपो के बेड़े में शामिल 26 बसों में चार बसों का अकबरपुर से संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बसें कानपुर होते हुए लखनऊ तक जाएंगी। शाम को वापसी के समय भी अकबरपुर बस स्टैंड पर पहुंचेगी। इस तरह कुल 14 बसें अकबरपुर बस स्टैंड से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दैनिक यात्रियों को होगी सहूलियत
जिले का अकबरपुर प्रमुख कस्बा हैं। यहां से माती मुख्यालय चार किमी दूरी पर है। जिला मुख्यालय, मेडिकल कॉलेज, तहसील, जिला सत्र एवं न्यायालय में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते जाते हैं। इसके साथ ही रूरा, अकबरपुर से लोग प्रतिदिन कानपुर व्यापार के सिलसिले से जाते हैं। अकबरपुर में रोडवेज बसों का ठहराव न होने से परेशानी हो रही थी। अब बसों के ठहराव से दैनिक यात्रियों को सहूलियत होगी।
---
सभी रूट की बसाें के ठहराव के लिए किया गया पत्राचार
अकबरपुर में आगरा, इटावा व कानपुर से आने वाली बसें आेवर ब्रिज से गुजरती हैं। बसों के इंतजार में खड़े लोग हाथ देते रहते हैं। सबसे ज्यादा शाम के समय परेशानी होती है। अकबरपुर से कानपुर जाने के लिए शाम सात बजे के बाद कोई साधन नहीं हैं। सिटी बसें भी शाम को बंद हो जाती हैं। इस पर रोडवेज की बसें सिटी बस स्टैंड पर रोकने की मांग उठ रही थी। इसको लेकर एआरएम ने पत्राचार किया है। एआरएम ने बताया कि सभी रूट की बस अकबरपुर बस स्टैंड पर रुकें इसके लिए अलग अलग परिक्षेत्र के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है।

-----
नई बसों के संचालन से पहले चालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुख्यालय से मिली 10 नई बसों में कुछ नई तकनीकी शामिल की गई है। जिसे लेकर कंपनी के साथ पत्राचार किया गया है। जल्द ही कंपनी से भेजे गए व्यक्ति द्वारा चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बसों को नवरात्र से अकबरपुर सिटी बस स्टैंड से संचालित किया जाने की तैयारी है। इसके लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है। फिलहाल चार बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। -मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
---
अकबरपुर से कानपुर-लखनऊ जाने वाली बसों का समय
पहली बस- सुबह 11:00 बजे
दूसरी बस- दोपहर 12:00 बजे
तीसरी बस- दोपहर 1:00 बजे
चौथी बस- दोपहर 2:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed