फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four brothers brutally murdered a farmer in kanpur

भैंस बांधने को लेकर किसान से हुआ विवाद, चार भाईयों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से कर दी हत्या

Thu, 07 Nov 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 07 Nov 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
four brothers brutally murdered a farmer in kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में चार सगे भाइयों ने एक किसान की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। धारदार हथियार से भी हमला किया। वारदात गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे की है।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हैं। वाजिदपुर गांव निवासी हरी बाबू (25) खेती किसानी करता था। पुलिस के मुताबिक उसके पड़ोस में चार भाई महेश, दिनेश, प्रताप व अमर सिंह रहते हैं। ये सभी अपनी भैंस हरी बाबू के घर के सामने बांधते थे।
विज्ञापन


 

बुधवार रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब ग्रामीणों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। गुरुवार तड़के हरी बाबू बाइक से अपने खेत जा रहा था। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर घात लगाए बैठे चारों भाइयों ने उस पर हमला कर दिया और इसके बाद फरार हो गए।

उधर से गुजरे ग्रामीणों ने हरी बाबू को खून से लथपथ पड़ा देख परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद हरी बाबू को पास के निजी अस्पताल लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिर पर सात चोटें, टूट गई हड्डी
आरोपियों ने हरी बाबू के सिर पर लाठियों और धारदार हथियार से वार किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर पर सात चोटें मिलीं। इनमें छह भारी वस्तु और एक धारदार हथियार की है। हमले में सिर की हड्डी भी टूट गई। दोपहर बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed