{"_id":"5dda99068ebc3e547a44a73e","slug":"four-animals-died-after-colliding-with-a-passenger-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्रेन संचालन के लिए मुसीबत बने मवेशी, पैसेंजर से टकराकर चार की मौत, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ट्रेन संचालन के लिए मुसीबत बने मवेशी, पैसेंजर से टकराकर चार की मौत, कई ट्रेनें प्रभावित
Sun, 24 Nov 2019 08:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
जालौन में ट्रेन संचालन के लिए मुसीबत बने अन्ना मवेशियों ने रविवार को भी चार यात्री ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। ट्रैक पर आए चार अन्ना मवेशी पैसेंजर ट्रेन से कट गए। जिस कारण पैसेंजर करीब दस मिनट तक खड़ी रही। अन्य भी कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
कानपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर नंबर 51804 से झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के आटा उरई सेक्शन स्थित करमेर रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 183 के पास अन्ना मवेशियों का झुंड टकरा गया। जिससे चार मवेशी कट गए। कुछ मवेशी टक्कर के बाद उछलकर ट्रैक से दूर जा गिरे, दो मवेशी ट्रैक पर ही पड़े रहे।
इससे ट्रेन करीब दस मिनट खड़ी रही। बाद में ट्रेन चालक ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर एसपी मिश्रा को वायरलेस से सूचना दी। उन्होंने कालिंग आन सिग्नल देकर ट्रेन को आगे बढ़वाया। इसके बाद मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12107, पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15030, झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर नंबर 51803 को सतर्कता आदेश देकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
बाद में इंजीनियरिंग विभाग को सूचना दी गई। ट्रैकमैनों ने ट्रैक से अन्ना मवेशी हटाए। इसके चलते 11.30 बजे से 1.30 बजे तक करीब दो घंटे से ज्यादा यातायात प्रभावित हुआ। स्टेशन मास्टर ने बताया कि सूचना के बाद ट्रेनों को काशन आर्डर देकर रवाना किया गया। अब स्थिति सामान्य है।