{"_id":"5fbe339e8ebc3e9b9d11910e","slug":"found-body-of-the-married-woman-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: तालाब में उतराता मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: तालाब में उतराता मिला विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप
Wed, 25 Nov 2020 04:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Nov 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के भरावन में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में बुधवार सुबह विवाहिता का शव एक तालाब में पड़ा मिला। शव निकाले जानेे पर शरीर पर चोटों के निशान मिले। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम आलमपुर निवासी उमेश वाहन चालक है। पत्नी किरन (30) का शव संदिग्ध हालात में बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर एक तालाब में पड़ा मिला।
ग्रामीणों से किरन की मौत की जानकारी मिलने पर उसके पिता राम सहारे निवासी तिलक खेड़ा थाना अतरौली भी गांव पहुंच गए। उमेश का दावा है कि किरन बुधवार सुबह शौच जाने के लिए तालाब के किनारे गई थी और इसी दौरान तालाब में डूब गई।
विज्ञापन
काफी देर तक घर वापस न आने पर उसे ढूंढने गए तो तालाब में शव उतराता मिला। उधर दूसरी ओर मृतका के पिता राम सहारे ने बताया कि किरन और उमेश का विवाह दस वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि ससुरालीजन पिछले छह माह से बाइक की मांग कर रहे थे।
बाइक न देने पर किरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पर सात चोटों के निशान भी मिले हैं। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि ससुरालीजनों के विरुद्ध मृतका के पिता ने तहरीर दी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।