{"_id":"5c7b87fabdec2273a83bb47e","slug":"former-samajwadi-party-mp-rakesh-sachan-joined-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से उतरकर पूर्व सांसद राकेश सचान ने थामा हाथ का साथ, अखिलेश पर लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से उतरकर पूर्व सांसद राकेश सचान ने थामा हाथ का साथ, अखिलेश पर लगाया ये आरोप
Sun, 03 Mar 2019 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद राकेश सचान कांग्रेस में शामिल
समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद राकेश सचान शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। पता चला है कि उन्हें फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करने को कहा गया है।
राकेश सचान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक साल पहले उन्हें फतेहपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया था, बाद में उन्हें धोखे में रखकर यह सीट सपा-बसपा के गठबंधन में बसपा को दे दी गई। उन्होंने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद सपा छोड़ने और कांग्रेस के साथ आने का फैसला किया।
सचान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वे और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अलग-अलग समय पर फतेहपुर में आकर उनके समर्थन में जनसभा भी करेंगे।

Trending Videos
राकेश सचान का राजनीतिक सफरनामा
1993 से लेकर 2007 के बीच घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से कई बार चुनाव लड़े
2002 से 2007 के बीच पहली बार विधायक चुने गए
2009 में मुलायम सिंह के निर्देश पर फतेहपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा, जीत गए
1993 में सपा-बसपा के गठबंधन की वजह से उन्हें जनतादल की सदस्यता ग्रहण करनी पड़ी थी, बाद में फिर सपा में आ गए।
2014 में फतेहपुर सीट से ही लोकसभा चुनाव में उतरे पर भाजपा की निरंजन ज्योति से हार गए
2005 में राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान कानपुर महानगर की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई।
2017 के चुनाव में पत्नी सीमा सिंकदरा विधानसभा सीट से चुनाव फिर उप चुनाव लड़ीं, दूसरे नंबर पर रहीं।
राकेश सचान लंबे समय से राजनीति में हैं, कानपुर में इनका एक पेट्रोल पंप और गेस्ट हाउस भी है। डीबीएस कॉलेज से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं।