फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former inspector accused of misdeeds jailed

कानपुर: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर को जेल, पुलिस ने की खातिरदारी, मनपसंद खाना-पानी दिया

Wed, 11 Aug 2021 12:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Aug 2021 12:25 AM IST
सार

सोमवार को पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

विज्ञापन
Former inspector accused of misdeeds jailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी मंगलवार को जेल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 24 अगस्त तक उसको न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


उधर इसके पहले रात भर चकेरी पुलिस ने आरोपी की खूब खातिरदारी की। आरोपी नहीं बल्कि उसको इंस्पेक्टर की तरह ही सम्मान दिया। हवालात के बजाय कुर्सी पर बैठाया। मनपसंद खाना-पीना दिया और मेडिकल कराने लग्जरी कार से ले गए।
विज्ञापन


पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी में एक मकान है। यहां पर किराये पर एक परिवार रहता है। रविवार को दिनेश घर पर आया था। रात में जब किरायेदार की 13 वर्षीय बेटी उसके कमरे में टीवी देख रही थी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की मां ने उसको आरोपी के चुंगल से छुड़वाया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

साहब की तरह किया गया व्यवहार 
सूत्रों के मुताबिक खाने के अलावा जिन चीजों की मांग आरोपी ने की वो भी पुलिस ने उपलब्ध कराई। वहीं जब मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले उसका मेडिकल कराया तो उसको लग्जरी कार (स्कॉर्पियो) से भेजा। सवाल है कि सरकारी गाड़ी से आरोपी को क्यों नहीं भेजा गया। शायद इसलिए क्योंकि कभी इसी शहर में दिनेश भी थानेदार रहा है। पीड़ित परिवार ने इस पर आपत्ति जताई है। 

थाने में पीड़ित परिवार को धमकाया
दिनेश त्रिपाठी की हनक अभी भी कम नहीं हुई है। थाने में उसने पीड़ित परिवार को धमकाया। कहा कि मकान खाली कर दें। जो किया है वो ठीक नहीं किया। यही नहीं केस वापस लेने की भी बात कही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरोपी थाने में किस कदर बेखौफ होकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed