{"_id":"67263e1ca914187f30049725","slug":"former-district-president-of-nishad-party-received-threat-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिला जान-माल की धमकी भरा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिला जान-माल की धमकी भरा पत्र
Sat, 02 Nov 2024 08:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
Mahoba News: निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान-माल की धमकी भरा पत्र मिला है। अज्ञात व्यक्ति ने पत्र घर के अंदर फेंका। पत्र में लिखा कि गोली सिर पर लगेगी।
विज्ञापन
निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष को मिली धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महोबा जिले में कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव में निषाद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर में धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है कि भूमिपुत्र आसमान में उड़ने का बहुत शौक चल रहा है। समय खत्म हुआ। जल्द मारा जाएगा, गोली सिर पर लगेगी। घर में घुसकर मत बैठना। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुढ़ारी निवासी महेश कुमार उर्फ पृथ्वीपुत्र एक साल पहले तक निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद उन्होंने विधानसभा चरखारी का प्रभारी बनाया गया। शुक्रवार को उनके घर के दरवाजे में एक पत्र रखा मिला। सीओ हर्षिता गंगवार का कहना है कि धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन