फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said in the worker's conference, the development of the state is happening, the criminals are trembling

Kanpur News: कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सूबे का हो रहा विकास, कांप रहे अपराधी

Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy Chief Minister Dinesh Sharma said in the worker's conference, the development of the state is happening, the criminals are trembling
कानपुर देहात। प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। अपराधी भय से कांप रहे हैं। यह योगी मॉडल है। इसके चलते ही निकाय में पार्टी की भारी जीत होगी।
विज्ञापन


यह बातें शुक्रवार को अकबरपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा ने कही। वह अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी ज्योत्सना कटियार के पक्ष में समर्थन जुटाने आए थे।
विज्ञापन


माती स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सूबे में पहले चारों तरफ भय का माहौल था। बाहर का कोई भी इन्वेस्टर उत्तर प्रदेश में आने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में बड़ा इन्वेस्टमेंट आया है। जल्द ही सभी के परिणाम लोगों के सामने होंगे। केंद्र सरकार ने अपने वादे के अनुसार जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया।

भगवान राम के मंदिर का बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। कानून व्यवस्था दुरुस्त है। भाजपा निकाय चुनाव में शत प्रतिशत सीटें जितेगी। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया।


यहां जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, ज्योत्सना कटियार, राजेंद्र सिंह चौहान, बबलू कटियार, शिक्षाविद् नरेंद्र द्विवेदी, रामजी मिश्रा, बीटू द्विवेदी, शिव शंकर मिश्रा, शिव विलास मिश्रा मौजूद रहे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नगर प्रवास के दौरान पार्टी के जुड़े कई नेताओं से मुलाकात करने उनके घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed