{"_id":"5d1e52568ebc3e3ca40ced2d","slug":"former-chief-of-unnao-murder-wife-dies-kanpur-news-knp499691261","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में पूर्व प्रधान की हत्या, पत्नी मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में पूर्व प्रधान की हत्या, पत्नी मरणासन्न
विज्ञापन
मृतक मोहनाल कुरील की फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। छांछीराई खेड़ा में मुकदमों की रंजिश में दो भाइयों ने पूर्व प्रधान मोहनलाल कुरील की कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली। बचाने के प्रयास में पत्नी अंजू देवी को मरणासन्न कर दिया। अंजू को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी वीके पांडेय ने बताया कि मृतक की बेटी मानसी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं, जिसको लेकर तनातनी चलती रहती थी।
पुलिस के मुताबिक बिहार थाने के छांछीराई खेड़ा निवासी पूर्व प्रधान मोहनलाल कुरील (45) पुत्र स्व दुलारे प्रसाद गुरुवार की सुबह पत्नी अंजू देवी उर्फ नूरा के साथ बाइक से सुमेरपुर ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। घर से दो सौ मीटर दूूर पहुंचे थे तभी मनरेगा के तहत चल रहे कच्चे रास्ते का निर्माण कार्य देखने के लिए रुक गए। घायल पत्नी अंजू ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान गांव का ही महेंद्र सिंह व उसका भाई नागेंद्र सिंह आ गया।
दोनों पूर्व में एक-दूसरे पर दर्ज कराए गए मुकदमों को लेकर मोहनलाल से विवाद करने लगे। विवाद के बीच ही महेंद्र व नागेंद्र ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अंजू ने पति को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके चेहरे और गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए। दोनों को लहूलुहान करने के बाद हमलावर पास ही बाग में आम तोड़ रहे युवक की बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन
कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने दंपति के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहनलाल व अंजू को सुमेरपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में मोहनलाल को मृत घोषित कर दिया गया। अंजू को कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर एएसपी वीके पांडेय भी आ गए। उन्होंने मार्ग निर्माण में लगे श्रमिकों और ग्रामीणों से पूछताछ की।