फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Former BDC murdered by beating him with a brick, dead body was lying in the field, two slippers found separate

Fatehpur: पूर्व बीडीसी की ईंट से कूंचकर हत्या, खेत में पड़ा था शव...अलग-अलग मिलीं दो चप्पलें, जांच शुरू

Fri, 22 Mar 2024 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

Fatehpur News: बकेवर थाना क्षेत्र में पूर्व बीडीसी की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। उनके खेत में मृतक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने अलग-अलग पड़ीं दो चप्पलें भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
Former BDC murdered by beating him with a brick, dead body was lying in the field, two slippers found separate
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गंगरावल गांव के पूर्व बीडीसी  श्रीचंद्र कुशवाहा की अपने ही खेत पर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मौके पर एएसपी विजयशंकर मिश्र और फील्ड यूनिट की टीम जांच को पहुंची है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम लगभग सात बजे घर से पत्नी दयावती से 100 रुपये लेकर गांव में ही रासलीला देखने निकले थे।

विज्ञापन

घर न लौटने पर रात साढ़े नौ बजे से परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। रात 11:30 बजे अपने खेतों के पास ही लहूलुहान हालत में परिवार को मिला । मौके  पर खून से सनी ईट भी पड़ी थी। परिजन कानपुर हैलट ले गए। इलाज के दौरान पूर्व बीडीसी की  मृत्यु हो गई।  रात तीन बजे पुलिस को सूचना दी गई।  पुलिस को जांच में पता लगा कि  जोगापुर से शराब खरीदी थी।

विज्ञापन



एडिशनल एसपी बोले- जल्द से जल्द किया जाएगा खुलासा
रास्ते में जिला पंचायत सदस्य उदय शंकर वर्मा से मिला था। इसके बाद गांव के ही एक जयकरण से मिला। आठ बजे के बाद किसी ने नहीं देखा।  टीम ने मौके पर अलग-अलग दो चप्पल पाई हैं। एक मृतक की है। दूसरी हत्यारे की होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की बाइक भी हत्यारोपी लेकर भागा है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि घटना का खुलासा जल्द से जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed