{"_id":"67cdf28eb2188d42c604ea87","slug":"former-acquaintance-robbed-rs-25-lakh-threatened-on-asking-for-money-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1031026-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूर्व परिचित ने हड़पे 25 लाख, रुपये मांगने पर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूर्व परिचित ने हड़पे 25 लाख, रुपये मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर के साकेतनगर निवासी संजय कटियार से जालसाज ने उधार में दिए 25 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
कटियार ने बताया कि कल्याणपुर के पनकी रोड निवासी आलोक कुमार उनके पूर्व परिचित थे। व्यापार के सिलसिले में कुछ रुपये की मांग की। संजय ने 20 दिसंबर 2023 से 7 जुलाई के बीच उन्हें 25 लाख आठ हजार 453 रुपये दे दिए। तय समय के बाद जब वह अपने रुपये मांगने घर पहुंचे तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी।
जोर दिया तो फर्जी मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीसीपी से गुहार लगाई। एडीसीपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।