{"_id":"69712959816a1d30e60ea1ce","slug":"formation-of-new-executive-committee-in-the-annual-meeting-of-self-help-group-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-137203-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: स्वयं सहायता समूह की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: स्वयं सहायता समूह की वार्षिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। खानपुर में बुधवार को स्वयं सहायता समूह खानपुर-डिलवल सीएलएफ की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आजीविका मिशन मैनेजर डेरापुर ज्ञान प्रकाश की देखरेख में सीएलएफ खानपुर-डिलवल के वार्षिक चुनाव भी आयोजित किए गए। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सर्वसम्मति से अपनी नई कार्यकारिणी का चयन किया। रंजना देवी को सीएलएफ का अध्यक्ष चुना गया। स्नेहलता उपाध्यक्ष, उमा देवी सचिव, आशी उपसचिव और पूनम देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजना देवी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि समूह की सभी महिलाओं का सहयोग मिला तो वे अपने नेतृत्व में समूह के माध्यम से एक मिनी प्लांट की स्थापना का प्रयास करेंगी। इसका मुख्य उद्देश्य समूह की सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी फूल सिंह निरंजन, मिशन मैनेजर संदलपुर आलोक सिंह, सुशील तिवारी और प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।