फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Format of Nikahnama in English and Hindi

अब निकाहनामा का प्रारूप उर्दू के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी

Sun, 09 Dec 2018 01:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 01:54 PM IST
सार

- वर-वधू तीन तलाक न देने और लेने की शपथ लेंगे

विज्ञापन
Format of Nikahnama in English and Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अॉल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल और अॉल इंडिया मुस्लिम ख्वातीन बोर्ड की ओर से जारी मॉडल निकाहनामा का प्रारूप उर्दू के साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी होगा। सुन्नी समुदाय के लिए बने निकाहनामा में ऐसा पहली बार हो रहा है।
विज्ञापन


अभी तक निकाहनामा उर्दू में ही होता रहा है। शिया समुदाय ने सबसे पहले निकाहनामा का प्रारूप अंग्रेजी में भी जारी किया था। इसके साथ ही काउंसिल के निकाहनामा के एक प्रावधान को दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन


इसमें वर तीन तलाक न देने और वधू तीन तलाक न लेने की भी शपथ लेंगे और अगर गुस्से में तीन तलाक मुंह से निकलता है तो उसे एक तलाक माना जाएगा।

Format of Nikahnama in English and Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर
अॉल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद सलीम, शिया महिला शहर काजी डॉ. हिना जहीर और सुन्नी महिला शहर काजी मारिया अफजल ने बताया कि उर्दू में निकाहनामा होने पर पासपोर्ट बनवाने में दिक्कत आती है।

दूतावास में उर्दू के प्रारूप को अंग्रेजी में करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा खाड़ी देश के कुछ दूतावास इसे अरबी में करने के लिए कहते हैं। अगर प्रारूप अंग्रेजी में रहेगा तो सभी समझ लेंगे।

इसके साथ ही राष्ट्रभाषा में भी प्रारूप रहेगा। काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हाजी सलीम ने बताया कि अगर कोई शादी का रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसका नंबर भी प्रारूप में डाला जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed