फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Foreign students will get admission on 10% supernumerary seats in CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में 10 फीसदी सुपरन्यूमेररी सीटों पर विदेशी छात्रों को मिलेगा दाखिला

Tue, 15 Apr 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Foreign students will get admission on 10% supernumerary seats in CSJMU
सीएसजेएमयू  - फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में नए सत्र से 10 फीसदी सुपरन्यूमेररी सीटों पर विदेशी छात्र-छात्राओं को दाखिला दिया जाएगा। इसके पहले रशिया से आए छात्र ने ही विवि में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद विवि ने कई देशों के साथ एमओयू साइन किया है। इसको देखते हुए अगर छात्र आवेदन करते हैं तो उनको आसानी से दाखिला मिल जाएगा। वहीं, इसके अलावा मेडिकल में छात्रों को अपग्रेड करने के लिए बैचलर इन डायलिसिस जैसे कोर्स की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन



विवि में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 32 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। वहीं, इंटर में 45 फीसदी अंकों से पास होने वाले छात्रों का भी बीटेक करने का सपना पूरा होगा। विवि प्रशासन सिर्फ पांच पाठ्यक्रम में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एलएलएम, एमएड, एमसीए, बीफॉर्मा और डीफॉर्मा शामिल है। विवि कैंपस में संचालित अन्य सभी पाठ्यक्रम में भी दाखिला सीधे मेरिट के अनुसार होगा। मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर में दाखिला ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल साक्षात्कार से लिया जाएगा।

वहीं, विदेशी छात्रों के लिए सुपरन्यूमेररी सीट तय होने से पहले से छात्र-छात्राओं की तय सीटें प्रभावित नहीं होंगी। हर विषय में जितनी सीटें होंगी उसके अतिरिक्त 10 फीसदी सीटें विदेशी छात्रों के लिए होंगी। सीटें न भरने पर यह स्वत: समाप्त हो जाएंगी। इनमें किसी अन्य छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



हेल्थ साइंस में शुरू हो रहे कई नए कोर्स
विवि में नए सत्र से हेल्थ साइंस को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। 40 सीटों के साथ चार साल का बैचलर इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बैचलर इन डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी, 30 सीटों पर मास्टर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्निक्स और 30 सीटों पर मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री कोर्स की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed