{"_id":"5d1e2d2c8ebc3e3cb37365ae","slug":"foreign-betel-of-25-lakhs-caught-by-custom-department-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पकड़ी 25 लाख की विदेशी सुपाड़ी कस्टम विभाग ने की कार्रवाई, ब्रह्मपुत्र मेल से आई थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में पकड़ी 25 लाख की विदेशी सुपाड़ी कस्टम विभाग ने की कार्रवाई, ब्रह्मपुत्र मेल से आई थी खेप
Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
कस्टम ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ी विदेशी सुपाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
कस्टम विभाग की टीम ने बुधवार की रात कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक बार फिर लगभग 25 लाख रुपये की विदेशी सुपाड़ी पकड़ी है। यह खेप तस्करी के जरिये ब्रह्मपुत्र मेल से आई थी।
कस्टम्स आयुक्त (यूपी एवं उत्तराखंड) वेद प्रकाश शुक्ला ने इंडोनेशिया और वियतनाम की सुपाड़ी की तस्करी की मॉनीटरिंग डिप्टी कमिश्नर चंचल कुमार तिवारी को सौंपी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि बुधवार रात 12 बजे ब्रह्मपुत्र मेल से कई टन सुपाड़ी उतरी।
अफसरों ने सुपाड़ी की खरीद बिक्री और परिवहन का विवरण मांगा तो सभी खुद को मजदूर बताकर भाग गए। कोई दावा करने नहीं आया तो सुपाड़ी को जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई में अधीक्षक राजेश शर्मा, जगत सिंह राणा, शिवम बाजपेई, राकेश पांडेय आदि शामिल रहे। इसी तरह 24 टन सुपाड़ी की एक खेप गोरखपुर में भी पकड़ी गई है। वहां संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसका भी कानपुर कनेक्शन तलाशा जा रहा है।