फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time, the civil services preliminary examination will be held at 16 centres.

Kanpur News: पहली बार 16 केंद्रों पर होगी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
For the first time, the civil services preliminary examination will be held at 16 centres.
कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का पहली बार आयोजन रविवार को शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर होगा। कुल 6,938 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन


इस बार परीक्षा संचालन व्यवस्था में बदलाव करते हुए केंद्र व्यवस्थापक की जगह वेन्यू सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की जगह लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट और असिस्टेंट सुपरवाइजर की भी तैनाती की गई है। परीक्षा हॉल, कमरों, शौचालयों व कॉरिडोर को कवर करने के लिए लो पावर जैमर लगाए गए। अभ्यर्थियों का लाइव फेस ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा। यह आदेश अपर मुख्य जिलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने परीक्षा संबंधी तैयारियों में जुटे सभी अधिकारियों को दिए। एडीएम ने बताया कि पहली बार इस परीक्षा का आयोजन शहर में किया जा रहा है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल ई एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र, सेल्फ फोटोग्राफ और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी। बैग, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स एवं अन्य सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
कैलाश नाथ बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ब्लॉक-ए व बी, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, सुभाष स्मारक इंटर कॉलेज, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ, केंद्रीय विद्यालय चकेरी, ब्रह्मानंद कॉलेज, सेंट फ्रांसिस जेवियर्स इंटर कॉलेज, कुमारी उद्यान गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीएनजी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स स्टेशन चकेरी, महिला महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय ओईएफ और गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article