फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For the first time, students wrote their answer sheet number on the admit card.

Kanpur News: पहली बार प्रवेश पत्र पर छात्रों ने लिखा उत्तर पुस्तिका क्रमांक

Wed, 12 Nov 2025 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time, students wrote their answer sheet number on the admit card.
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। परीक्षाओं में पहली बार छात्रों को प्रवेश पत्र पर उत्तर पुस्तिका क्रमांक दर्ज कराया गया। इससे छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली नहीं हो सकेगी। तीन पालियाें में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। शहर के सभी अनुदानित महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि ने छात्रों की समस्याओं का समाधान करते हुए इस बार प्रवेश पत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। प्रवेश पत्र में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के क्रमांक का कॉलम बढ़ाया गया है। अब छात्रों को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका का क्रमांक छात्रों को प्रवेश पत्र पर लिखना होगा। छात्र ने जो उत्तर पुस्तिका लिखी है, इसका प्रमाण परीक्षार्थी के पास भी रहेगा। वे परीक्षा देने के समय पर ही उत्तर पुस्तिका के क्रमांक को अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज करेंगे। इसमें कक्ष निरीक्षक भी अपना हस्ताक्षर करेंगे। इससे उत्तर पुस्तिका को बदला नहीं जा सकेगा। अब विवाद की स्थिति में उत्तर पुस्तिका का मिलान भी हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन स्नातक के तीसरे, पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई गईं। पीपीएन काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह और वीएसएसडी काॅलेज के प्राचार्य प्रो. बिपिनचंद्र कौशिक, ब्रह्मावर्त कालेज के प्राचार्य प्रो. वीके कटियार ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण रहीं। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा की निगरानी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से की गई है। पहले दिन कुल 119915 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 53953 छात्र एवं 61843 छात्राएं हैं। कुल 4119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं जिसमें 1925 छात्र एवं 4119 छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed