फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For Gram panchayat members voting today

मैदान तैयार मतदान आज

Sun, 21 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 21 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
For Gram panchayat members voting today

छह ब्लाकों के 31 गांवों में 82 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 164 प्रत्याशी रविवार को अपना भाग्य आजमाएंगे। शनिवार शाम तक वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। 23 फरवरी को मतगणना होगी। जिले में कुल 590 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी में ग्राम प्रधान के चुनाव हुए थे।

विज्ञापन


161 ग्राम पंचायतों में 1632 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। इसकी वजह से ग्राम प्रधानों का कोरम पूरा नहीं हो पाया था। पहले 1632 सीटों के लिए 1725 लोगों ने नामांकन कराया था।
विज्ञापन


1574 ग्राम पंचायत सदस्य और दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि ब्लाक भीतरगांव की दस ग्राम पंचायतों में 12 बूथ, घाटमपुर के तीन गांवों में तीन बूथ, पतारा के सात गांवों में आठ बूथ, शिवराजपुर में चार गांवों में चार बूथ, चौबेपुर में पांच गांवों में  आठ बूथ और बिधनू के दो गांवों में दो बूथ पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। वोटर को पहचान  पत्र दिखाने पर ही वोट डालने  दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed