फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   For Chief Minister's program in Kanpur dehat, a pandal from 12 lakhs, helipad being built with 40 thousand bricks

कानपुर देहात में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए 12 लाख का पंडाल, 40 हजार ईंटों से बन रहा हेलीपैड

Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
For Chief Minister's program in Kanpur dehat, a pandal from 12 lakhs, helipad being built with 40 thousand bricks
कलक्ट्रेट मैदान में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तैयार किया जाता वाटरप्रूफ पंडाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती कलेक्ट्रेट मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जनसभा स्थल के पास ही करीब 40 हजार ईंटों से हेलीपैड बनाया जा रहा है। वहीं मौसम को देखते हुए करीब 12 लाख रुपये से वाटरप्रूफ मंच बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माती मुख्यालय मैदान में 31 दिसंबर को छह सौ करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग लगाने का काम तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

जनसभा स्थल के पास ही लोक निर्माण विभाग हेलीपैड बना रहा है। 30 मीटर लंबा व इतना ही चौड़ा हेलीपैड बनाने में करीब 40 हजार ईंटों का प्रयोग हो रहा है। बारिश होने से इस जमीन में दलदल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने यहां राबिश डलवाकर जगह को मजबूत कराया है। हेलीपैड से मंच तक सीएम के पैदल जाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि जरूरत पड़ने पर फ्लीट भी तैयार रहेगी।
वहीं जनसभा के लिए करीब 12 लाख रुपये से 40 बाई 30 का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें जिले के विधायक व अन्य पदाधिकारी रहेंगे। इसका अनुमानित खर्च लगभग 12 लाख रुपये बताया जा रहा है।

हेलीपैड बनाने का काम हो रहा है। वाटर प्रूफ पंडाल भी तैयार हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्विस कॉटेज के आसपास भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है। - मुकेश कुमार अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed