फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Food and Safety Department's team raid on butter Factory

4800 किलो एक्सपायर्ड मक्खन मिलने पर फैक्ट्री सील, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा

Mon, 29 Oct 2018 09:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Food and Safety Department's team raid on  butter Factory
नमूने सील करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में लखनऊ की खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार शाम वीआरएस फूड्स (पारस ब्रांड) की फैक्टरी में छापा मारकर एक्सपायरी डेट (बेस्ट बिफोर यूज की तारीख निकलने के बाद) के 4800 किलो मक्खन के पैकेट बरामद किए। टीम की अगुवाई कर रहीं सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त शशि पांडेय ने गत्तों की गिनती कराने के बाद फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया। टीम ने मक्खन के चार नमूने भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में बांके बिहारी कोल्ड स्टोर को वीआरएस फूड्स लिमिटेड ने किराए पर ले रखा है। पारस ब्रांड के दुग्ध उत्पाद यहां रखे जाते हैं। साथ ही इसी परिसर में विद्या डेयरी का संचालन भी होता है। शाम छह बजे सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त शशि पांडेय ने मंडलीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त नंदलाल यादव, हरदोई के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह गंगवार के साथ फैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान मक्खन के पैकेटों की टीम ने जांच की तो पता चला कि अधिकतर मक्खन 26 सितंबर 2017 को पैक किया गया था। पैकेटों पर बेस्ट बिफोर यूज के आगे 12 माह का समय लिखा था।
विज्ञापन


सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त का दावा है कि मक्खन के पैकेट पर दर्ज सूचना के मुताबिक, यह अब एक्सपायरी डेट का हो चुका है। बताया कि 192 गत्तों में 4800 किलो मक्खन बरामद किया गया है। इसके अलावा 2143 गत्तों का मक्खन ऐसा भी था जो एक्सपायरी डेट का नहीं था। इसके भी नमूने लिए गए हैं। बताया कि विद्या डेयरी से दो नमूने भरकर फैक्ट्री परिसर को सीज कर दिया गया है।  कंपनी के दुग्ध उपार्जन विभाग के प्रभारी वीवी सक्सेना ने कहा कि मक्खन बिक्री के लिए नहीं था। एक्सपायरी डेट के बाद इससे घी बना लिया जाता है, इसलिए मक्खन के पैकेट फैक्ट्री में रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed