फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Follow-up: Robbery report filed nine days after the incident

फॉलोअप: वारदात के नौ दिन बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Follow-up: Robbery report filed nine days after the incident
कानपुर। चकेरी, श्यामनगर में आठ लाख की लूट के मामले में नौ दिन बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है जबकि वारदात के दिन पीड़ित ने लूट से इन्कार कर दिया था। वहीं, लूट की रकम कितनी थी यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर निवासी मो. वासिद की दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बीते 16 जनवरी को यशोदानगर के रहने वाले साथी अरशद खान के साथ बाइक से मालरोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग में मौजूद आईडीबीआई बैंक गए थे। शाम को रुपये लेकर श्यामनगर होते हुए जाजमऊ स्थित अपने परिचित के पास जा रहे थे। श्यामनगर के शताब्दी पार्क के अंधा मोड़ के पास दो बाइक से आए चार लोगों ने रोकर पीटा। तमंचे की बट मारकर बैग में रखे आठ लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले। उस वक्त पुलिस की पूछताछ में वासिद लूट से मुकर गया था। एसीपी अभिषेक पांडेय ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस समेत आधा दर्जन टीमें लगी हुई हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। वहीं, सूत्राें के अनुसार वारदात से छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है जबकि एक को दिल्ली से उठाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed