फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fog in kanpur friday

सफेद कोहरे की चादर से ढका ये शहर

Fri, 23 Dec 2016 04:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
fog in kanpur friday
शुक्रवार को कानपुर में इस कदर छाया घना कोहरा - फोटो : गौरव शुक्ला
मौसम केे करवट बदलने से शुक्रवार सुबह पूरे कानपुर शहर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली। हर तरफ बस कोहरा ही कोहरा दिखाई दे रहा है। दोपहर तक आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। तापमान में आई गिरावट से गलन महसूस होने लगी है। मौसम जानकारों का कहना है कि हवाओं की दिशा में आये परिवर्तन से मौसम और दर्द हो गया है। आने वाले तीन चार दिनों तक कोहरा छाये रहने का संभावना है। इसके अलावा तापमान में और गिरावट होने के संकेत भी मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

गुरुवार से हवाओं का रुख बदलने से मौसम फिर सर्द हो गया। पछुवा हवाएं चलने से न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़क गया। उत्तराखंड की बर्फीली पहाड़ियों से होकर आने वाली इन हवाओं से नमी बढ़ी और कोहरा, धुंध छाने के आसार फिर बढ़ गए हैं। न्यूनतम पारा जो बुधवार को 11.2 डिग्री सेल्सियस था, वह गुरुवार को 7.0 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अब पारा और गिरेगा। जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। 
विज्ञापन

मैदानी क्षेत्रों में 6.5 किला मीटर प्रतिघंटा रफ्तार से आने वाली पछुआ हवाओं ने नमी का स्तर सुबह 90 फीसदी और दोपहर की 57 फीसदी कर दी है।। इस कारण पृथ्वी के ऊपरी और निचली सतह पर धुंध से छा गई। यही धुंध गुरुवार या फिर शुक्रवार को कोहरे के रूप में तब्दील हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। जो पारा बुधवार को 25.2 था, वह गुरुवार को 23.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। धूप का असर भी कम हुआ है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि कुछ दिनों की राहत के बाद सर्दी ने फिर वापसी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed