फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fog helpline numbers will tell about train late

ट्रेन कितनी लेट है बताएगा ‘फॉग हेल्पलाइन’ नंबर

Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 01:07 PM IST
सार

रेलवे ने घने कोहरे से लेट हो रही ट्रेनों के कारण जारी किए फोन नंबर

विज्ञापन
fog helpline numbers will tell about train late
डेमो

विस्तार

कोहरे के चलते लेट हो रही ट्रेनों से परेशान यात्रियों के लिए राहत की खबर है कि उन्हें ट्रेन की पल-पल की जानकारी रेलवे की ओर से जारी ‘फॉग हेल्पलाइन’ नंबर जारी किए गए हैं। इससे यात्रियों को घर बैठे लेट ट्रेनों की जानकारी इसी नंबर से मिल जाएंगी। उन्हें इस भीषण ठंड में स्टेशन पर बैठकर ठिठुरना नहीं होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इन दिनों लखनऊ मंडल क्षेत्र भीषण कोहरे की चपेट में है। इस मंडल की ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए विभाग की ओर से ‘फॉग हेल्पलाइन’ के अंतर्गत फोन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके तहत लखनऊ मंडल के अंतर्गत चलने वाली सभी ट्रेनों के समय की जानकारी दी जाएगी। इससे यात्रियों को होने वाली परेशानी कम की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यह फोन नंबर-0522-2234620 और 0522-2234610 हैं। इन पर कोई भी यात्री ट्रेन की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा 139 पर कॉल कर यात्री पीएनआर स्टेटस के साथ-साथ अपनी ट्रेन की लोकेशन आसानी से पता कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed