फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fog eating habits of millions

जब कोहरा खा गया लाखों के पान

Wed, 04 Jan 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 08:03 AM IST
सार

शीतलहर और ठंड से 10 लाख रुपये की पान फसल प्रभावित

विज्ञापन
fog eating habits of millions
डेमो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पान की सबसे उत्तम किस्म की पैदावार होती है। इसलिए इसकी मार्केट डिमांड भी अच्छी खासी है। देश विदेश में भी महोबा के पान लबों की शान बनता है। यह है 'देशावरी पान'।  
विज्ञापन


जिले के किसान ने इस बार देशावरी पान की 72 एकड़ फसल उगाई थी लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि कभी जिले में 600 एकड़ देशवारी पान की पैदावार होती थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर फसल की पैदावार में इतनी गिरावट कैसे आ गई...?

विज्ञापन

 

 

विदेशों में निर्यात किया जाता है यह पान

fog eating habits of millions
डेमो

दरअसल इसका बड़ा कारण है कोहरा और कड़ाके की ठंड। पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते 25 एकड़ देशावरी पान की फसल बर्बाद हो गई है। इसी समय पान लताओं से सबसे पुराने पत्ते तोड़े जाते है। जिन्हें पेड़ी का पान कहा जाता है। बेहद कड़क एंव करारे पन के कारण यह पान बहुत पंसद किया जाता है। इसी पान को विदेशों में निर्यात किया जाता है। 

 

 

अब तक 10 लाख रुपये की फसल की क्षति

fog eating habits of millions
डेमो

लेकिन पाले से लगभग 10 लाख रुपये की फसल की क्षति हुई है। इससे करीब पांच सैकड़ा किसान प्रभावित हुए है। कोहरे से किसानों को भारी नुकसान होने के कारण उनका परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। 


 

विज्ञापन

किसानों का टूटने लगा मनोबल

fog eating habits of millions
डेमो

ऐसा हर साल होता है। इसलिए फसल की पैदावार में गिरावट लगातार जारी है। किसानों का मनोबल टूटने से पिछले चार दशकों मेें फसल सैंकड़ा नहीं छू सकी है। बताया जा रहा है कि करीब 30 फीसदी फसल कोहरे की चपेट में है।

औषधीय एवं गुणकारी है यह पान

fog eating habits of millions
डेमो

इस पान की सबसे बड़ी खासियत इसक औषधी गुण हैं। इसलिए लोग बड़े चाव से पान का सेवन करते हैं। किसानों को पान फसल की अच्छी उम्मीद थी। लेकिन कोहरे ने उनकी उम्मीदों को ठंडा कर दिया है। जबरदस्त ठंड और कोहरा पड़ने से पान फसल चौपट होती जा रही है। इसलिए अब देशावरी पान का मजा लोगों को मुश्किल से मिलेगा।
 

पान में कीड़ा लगने के कारण पान मुरझाकर गिरने लगे पत्ते

fog eating habits of millions
डेमो

पान किसानों को इसकी अच्छी कीमत मिलती है। लेकिन इस साल कोहरे के चलते पान किसानों अच्छी फसल देखकर पान किसान खासे उत्साहित थे। लेकिन पाले ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है। पान की लताओं के पत्ते खुद ही टूटकर गिर रहे है। कोहरे और शीतलहर चलने से पान में कीड़ा लगने के कारण पान मुरझाकर गिरने लगे है। पान कृषक जगदीश चौरसिया, लालता चौरसिया व बती चौरसिया का कहना है कि कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण पान फसल खराब होने लगी है। 

घाटा होने से छोड़ा पान का कारोबार

fog eating habits of millions
डेमो


घाटा होने से छोड़ा पान का कारोबार
हर साल सर्दी के मौसम में अधिक ठंड पड़ने और कोहरा के कारण पान की फसल बर्बाद होने से तमाम पान कृषकों को हर साल घाटा लगने के कारण अधिकांश पान किसानों ने पान की खेती से नाता तोड़ लिया। पान बरेजों में अधिक खर्च आने और कुदरत के कहर से पान फसल बर्बाद होने के कारण लोग पान की खेती से मुंह मोड़ते जा रहे है। 
इंसेट
 

 

600 से घटकर 72 एकड़ पर सिमटी खेती

fog eating habits of millions
डेमो
600 से घटकर 72 एकड़ पर सिमटी खेती
देश विदेश में मशहूर महोबा का पान लबो की शान प्रकृति के प्रकोप से खत्म होने की कगार पर पहुंचता जा रहा है। किसी समय जनपद व आसपास के क्ष्ेत्र में 600 एकड़ जमीन में पान की खेती होती थी। जो धीरे धीरे घटकर 72 एकड़ भूमि पर ही सिमट कर रह गई है। इससे पान का कारोबार भी खासा प्रभावित हुआ है। अब मांग के अनुरूप ही यहां से पान का निर्यात नहीं कर पा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed