फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fog disrupts train movement, Rewa Express arrives 3 hours 10 minutes late

Kanpur News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, 3 घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंची रीवा एक्सप्रेस

Sat, 03 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fog disrupts train movement, Rewa Express arrives 3 hours 10 minutes late
झींझक। कोहरे से ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। घंटों देरी से चलने वाली ट्रेनों की वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्थित झींझक स्टेशन पर कानपुर की तरफ जाने वाली रीवा एक्सप्रेस का समय रात 2:19 बजे का है, लेकिन शुक्रवार को यह 3 घंटे 10 मिनट की देरी से चलकर सुबह 5:29 बजे पहुंची।
विज्ञापन




ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को समस्या हो रही है। कोई यात्रा निरस्त कर रहा है, तो किसी को रोडवेज बस का सहारा लेना पड़ रहा है। ओमनगर निवासी रत्नेश ने बताया कि रात की लालगढ़ एक्सप्रेस से जयपुर जाने के लिए टिकट लिया था, लेकिन ट्रेन के देरी से चलने के कारण टिकट निरस्त करनी पड़ रही है। वह सुबह रोडवेज बस से यात्रा के लिए निकले। वहीं रेल बाजार निवासी अनुराग सिंह ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाने के लिए आए हुए हैं। घंटों इंतजार के बाद भी ट्रेन नहीं आई है। देरी होने के कारण अब यात्रा निरस्त करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कानपुर की तरफ जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस का स्टेशन पहुंचने का समय रात 1:48 बजे का है लेकिन यह 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चलकर रात 2:58 बजे पहुंची। वहीं ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:03 बजे से 2 घंटे 20 मिनट की देरी से 6:53 बजे आई। फफूंद-कानपुर मेमू अपने निर्धारित समय सुबह 6:23 बजे से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह 7:53 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद-कानपुर मेमू सुबह 8:53 बजे से 1 घंटे 40 मिनट की देरी से चलकर सुबह 10:33 बजे आई। जबकि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से चली और सुबह 9:13 बजे के स्थान पर सुबह 9:53 बजे पहुंची। मुरी एक्सप्रेस दोपहर 12:54 बजे से 30 मिनट की देरी से चलकर दोपहर 1:24 बजे आई। इसी तरह गोमती एक्सप्रेस शाम 6:09 बजे से 3 घंटे की देरी से चलकर रात 9:09 बजे आई।
कुछ यही स्थिति दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों की भी रहा। लालगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 1:35 बजे से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चलकर भोर में 4:05 बजे आई। कानपुर-इटावा मेमू सुबह 8:01 बजे से 3 घंटे की देरी से 11:01 बजे स्टेशन पहुंची। इसी तरह दिल्ली की तरफ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:34 बजे से 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चलकर सुबह 9:44 बजे पहुंची।

मुरी एक्सप्रेस दोपहर 2:10 बजे से 1 घंटे 25 मिनट की देरी से दोपहर 3:35 बजे आई। वहीं महानंदा एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 2:02 बजे से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से चली और शाम 4:32 बजे पहुंची। फफूंद स्टेशन के टीआई आलोक दुबे ने बताया कि कोहरे के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लोको पायलट ट्रेनों को फॉग सिग्नल पर धीमी गति से चलाते हैं। ऐसे में ट्रेनों का समय प्रभावित होता है। मौसम साफ होने पर समय में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed