{"_id":"69518b9c3f0bef5b5b0072b3","slug":"fog-delays-train-movement-rewa-express-arrives-11-hours-late-kanpur-news-c-220-1-ka21001-136039-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कोहरे के चलते नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, 11 घंटे की देरी से पहुंची रीवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कोहरे के चलते नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, 11 घंटे की देरी से पहुंची रीवा एक्सप्रेस
Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
झींझक। कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की चाल नहीं सुधर पा रही है। दिल्ली हावड़ा लाइन पर स्थित झींझक स्टेशन पर शनिवार की रात 2:19 बजे आने वाली रीवा एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से चलकर रविवार दोपहर 1:19 बजे पहुंची।
ट्रेन से अपने गंतव्य को जाने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्रियों की रात सर्द हवाओं के बीच गुजर रही है। जबकि कई यात्री समय से ट्रेन न मिलने के कारण वापस चले गए। सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात एक 1:48 बजे से 5 घंटे 25 मिनट की देरी से चलकर सुबह 7:13 बजे आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:03 बजे से 5 घंटा 20 मिनट की देरी से सुबह 9:23 बजे पहुंची। फफूंद कानपुर मेमू सुबह 6:23 बजे से 2 घंटा 10 मिनट की देरी से सुबह 8:33 मिनट पर स्टेशन पहुंची। वहीं शिकोहाबाद कानपुर मेमू का स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 8:35 का है, लेकिन यह 1 घंटा 50 मिनट की देरी से चलकर सुबह 10:25 बजे आई। मुरी एक्सप्रेस दोपहर 12:54 से 3 घंटा 15 मिनट की देरी से शाम 4:09 बजे पहुंची। महानंदा एक्सप्रेस दोपहर 1:15 बजे से 2 घंटा 30 मिनट की देरी से दोपहर 3:45 बजे आई। जबकि गोमती एक्सप्रेस शाम 6:09 बजे से तीन घंटे की देरी से रात 9:03 बजे पहुंची।
इसी तरह दिल्ली की तरफ जाने वाली लालगढ़ एक्सप्रेस रात 2:30 बजे के स्थान पर तीन घंटे की देरी से सुबह 5:30 बजे आई। कानपुर इटावा मेमू सुबह 8:01 बजे से 2 घंटा 20 मिनट की देरी से सुबह 10:21 बजे पहुंची। गोमती एक्सप्रेस सुबह 8:34 बजे से छह घंटे की देरी से चलकर दोपहर 2:34 बजे आई। मुरी एक्सप्रेस दोपहर 2:10 बजे के स्थान पर 30 मिनट की देरी से दोपहर 2:40 बजे पहुंची। मंगलपुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, लेकिन इसके देरी से आने के कारण अन्य साधन से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, परजनी निवासी योगेंद्र ने बताया कि रीवा एक्सप्रेस से सतना जाने के लिए स्टेशन आए थे, लेकिन ट्रेन के समय पर न आने के कारण यात्रा नहीं कर सके। स्टेशन पर कैंटीन की व्यवस्था न होने से चाय के लिए परेशान होना पड़ा। फफूंद स्टेशन के टीआई आलोक द्विवेदी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम साफ होने पर समय में सुधार हो जाएगा।