फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fog: Bhagalpur-Gandhidham special express reached 12 hours late

कोहरा: 12 घंटे देर से पहुंची भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस

Wed, 20 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fog: Bhagalpur-Gandhidham special express reached 12 hours late
फर्रुखाबाद। पछुआ हवाओं संग घने कोहरे से सर्दी का सितम शुरू हो गया। तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। भागलपुर से गांधीधाम जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस 12 घंटे देर से पहुंची। इसके साथ आठ ट्रेनों और बसों की रफ्तार पर असर पड़़ा। सर्दी इतनी अधिक कि लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के से आसमान में घना कोहरा दिखाई दिया। सड़कों पर दृश्यता बमुश्किल 100 मीटर की ही रही। ऐसे में बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग ही नहीं सभी जिला स्तरीय सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। दिल्ली से आने वाली बसें स्थानीय बस अड्डे पर चार-चार घंटे देर से पहुंचीं। कोहरा का ट्रेनों की रफ्तार पर भी बेहद बुरा असर पड़ा।
विज्ञापन

भागलपुर से गांधीधाम जाने वाली स्पेशल ट्रेन को सुबह 4:12 बजे आना था। यह ट्रेन करीब 12 घंटे देर से शाम 4:50 बजे पहुंची। बांद्रा टर्मिनस त्योहार स्पेशल सुबह 5:40 की बजाय 9:10 बजे पहुंची। उधना त्योहार स्पेशल ट्रेन सुबह 5:42 की बजाय साढ़े आठ घंटे देर से दोपहर 2:16 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्योदय एक्सप्रेस सुबह तीन बजे की बजाय साढ़े चार बजे रवाना हुई। इसके अलावा मथुरा-छपरा साप्ताहिक सुबह 3:05 के बजाय 5:36 बजे, दानापुर स्पेशल सुबह 3:30 की बजाय 4:20 बजे, लखनऊ एक्सप्रेस सुबह 5:20 के बजाय 7:12 और कामाख्या जाने वाली कविगुरु एक्सप्रेस सुबह 8:10 की बजाय 10:17 बजे रवाना हुई। इस दौरान दूरदराज जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सर्दी का ऐसा कि सुबह लोग देर से घरों से निकले। हर कोई गर्म कपड़ों में लिपटा दिखा। बाजारों और सार्वजनिक स्थल पर भी सर्दी की वजह से कम भीड़भा़ड़ दिखी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शुरुआत में ही घना कोहरा छाने से जहां गेहूं के किसान खुश हैं, वहीं आलू के किसानों को झुलसा रोग की चिंता सताने लगी है।

-----
बच्चे, बुजुर्ग व दमा रोगी रहें सावधान
कायमगंज। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट है। ऐसे में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ना तय है। ऐसे मौसम में अस्थमा के रोगियों को ज्यादा परेशानी होगी। इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए सभी को अपने खानपान और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी को लेकर लापरवाही न बरतें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। हर आयु वर्ग के लोगों को गुनगुने पानी का प्रयोग करना बेहद लाभकारी होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed