फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flud

Kanpur News: एमपी में बारिश से फिर उफनाए बांध

Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
flud
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की सरहद से जुड़े मध्य प्रदेश में कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से केन नदी में फिर बाढ़ आ गई है। नदी किनारे आबाद बांदा और हमीरपुर के लगभग 24 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को बरियारपुर बांध से 3 लाख 49 हजार 166 क्यूसेक पानी केन नदी में गिरता रहा। उधर, बरियारपुर के पहले बने गंगऊ बांध से 3 लाख 36 हजार 536 क्यूसेक पानी उफनाकर केन में बहता रहा।
विज्ञापन

पिछले माह अगस्त के पहले हफ्ते में बरियारपुर से 4 लाख 49 हजार क्यूसिक पानी छूटने से केन नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर 105 मीटर पैमाना पार कर गई थी। कई गांवों का आवागमन ठप हो गया था। सड़कों को भी नुकसान पहुंचा था। अब सितंबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश स्थित गंगऊ व बरियारपुर बांधों के इनकैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने से दोनों बांध /वियर पुन: उफना गए हैं। बांधों की क्रस्टवाल से उफनाकर पानी केन नदी में गिर रहा है। वृहस्पतिवार को 99 मीटर जल स्तर पर बह रही केन अगले 24 घंटों में लगभग तीन मीटर ऊपर आने का पूर्वानुमान है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता और गंगऊ बांध प्रभारी वेद प्रकाश गौड़ ने बताया कि बांध के जल संग्रह क्षेत्रों में कई दिनों से बारिश हो रही है। जल स्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed