फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   flud in river, one person colapsed

सेंगुर नदी उफनाई, युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 30 Jul 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
flud in river, one person colapsed
मूसानगर के यमुना नदी के उफान के कारण सेंगुर नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गत मंगलवार को अचानक बढ़े जलस्तर से आसपास के कई गांवों की सड़कों पर पानी आ गया हे।
विज्ञापन


इसके साथ ही सैकड़ों बीघे जमीन जलमगभन है। बुधवार को नगीना बांगर- मुसरिया मार्ग पर भरे पानी में डूबकर एक युवक की मौत हो गई।

मालूम हो कि तीन दिन पहले सेंगुर नदी की बाढ़ का सिल सिलस शुरु हुआ था जिसका दयरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पानी से घिरे चपरघटा, आढ़न, पथार, भुंडा, भरतौली , रसूलपुर, कुंभापुर, चतुरीपुर्वा, लवरसी, सिहारी, मुसरिया, नगीना बांगर, बम्हरौलीघाट, अहरौलीघाट, सिमरिया, कट्टापुर्वा गांव के लोग रात में जागकर जलस्तर का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में नौबत यहां तक आ गई है कि ग्रामीण पलायन की तैयारी के तहत गृहस्थी के सामान पैक करने लगे हैं।
बुधवार को कट्टापुर्वा निवासी जयकरन का पुत्र रिंकू (18) अपने दोस्तो के साथ गांव से मूसानगर आ रहा था।

रास्ते में पुलिया के पास पैर फिसल जाने से पानी में बहने लगा। साथियों के चिल्लाने पर जबतक नजदीकी गांव के लोग पहुंचे और उसको पानी से निकाला गया तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर पहुंचे मृतक की मां और परिजन रो-रो कर बेहाल हो गये। तहसीलदार ओमप्रकाश शुक्ल ने परिजनों को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष व पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।

ग्राम प्रधान चपरघटा के जगदीश निषाद भरतौली के धर्मेद्र चंदेल, नगीनाबांगर के राजेंद्र कुमार  ने ऊंची व बड़ी पुलियां बनवाकर समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है।   


 उपजिलाधिकारी हरिहरराम का कहना है कि प्राइवेट नाविकों को प्रशासन की ओर से मेहनताना दिया जाएगा। उनको ग्रामीणों से वसूली न करने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों से बाढ़ का पानी न सिमटने तक नाव से ही आवागमन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed